RBSE Board 5th 8th Result 2026: राजस्थान बोर्ड की 5वीं और 8वीं कक्षा की परीक्षाओं में शामिल हुए लाखों छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान (RBSE) की ओर से इन दोनों कक्षाओं के परिणाम 25 मार्च 2026 तक जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
दरअसल राज्य में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 1 अप्रैल 2026 से होनी है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड इससे पहले ही रिजल्ट घोषित कर देगा, ताकि छात्रों को अगले सत्र में प्रवेश लेने में किसी तरह की परेशानी न हो।
शालादर्पण पोर्टल पर जारी होगा रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का परिणाम ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाएगा। रिजल्ट घोषित होते ही डायरेक्ट लिंक शालादर्पण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज करके आसानी से अपना परिणाम देख सकेंगे और मार्कशीट डाउनलोड भी कर पाएंगे।
ऐसे चेक करें RBSE 5th, 8th Result 2026
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- सबसे पहले rajshaladarpan.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर अपनी कक्षा (5वीं या 8वीं) के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रोल नंबर और जिला या रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- छात्र चाहें तो इसे डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
इस बार खत्म हुआ ऑटोमैटिक प्रमोशन
राजस्थान बोर्ड ने इस साल एक बड़ा बदलाव किया है। अब 5वीं और 8वीं कक्षा में ऑटोमैटिक प्रमोशन की व्यवस्था खत्म कर दी गई है। यानी इस बार इन दोनों कक्षाओं में भी छात्रों को फेल किया जा सकता है।
हालांकि, फेल होने वाले छात्रों को एक और मौका दिया जाएगा। परिणाम घोषित होने के बाद 45 दिनों के भीतर विशेष परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें शामिल होकर छात्र अपना साल खराब होने से बचा सकेंगे।










