Logo
Sainik School Entrance Exam 2024: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है। अब छात्रों को नतीजे का इंजतार है।

Sainik School Entrance Exam 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2024 की फाइनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर जाकर फाइनल आंसर-की चेक कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 20 मार्च के पहले परिणाम घोषित हो सकते हैं। हालांकि NTA की ओर से परिणाम घोषित करने की आधिकारिक घोषणा नही की गई है। 

दो पाली में हुई परीक्षा
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का आयोजन देश भर में निर्धारित केंद्रों पर 28 जनवरी 2024 को हुआ था। प्रवेश परीक्षा का आयोजन कक्षा 6 और 9वीं में एडमिशन के लिए किया गया था। परीक्षा दो पाली में आयोजित हुई थी। कक्षा 6 में एडमिशन के लिए प्रवेश दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की गई थी। वहीं कक्षा 9वीं के लिए परीक्षा का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे हुआ था। 

नए सैनिक स्कूलों को मिली मंजूरी
बता दें, यह परीक्षा साल में एक बार आयोजित की जाती है। जिसमें कक्षा 6 और 9वीं के एडमिशन होते हैं। देश भर में कुल 33 सैनिक स्कूल हैं, चयनित छात्रों को किसी एक स्कूल में दाखिला मिल सकेगा। बता दों, हालही में रक्षा मंत्रालय ने 19 नए सैनिक स्कूलों को मंजूरी भी दे दी है। जहां छात्रों का एडमिशन हो सकेगा। 

इन भाषाओं में हुए एग्जाम
गौरतलब है कि प्रवेश परीक्षा का आयोजन पेन पेपर मोड में हुआ था। एग्जाम में  बहुविकल्पीय सवाल पूछे गए थे। कक्षा 6 के लिए 300 अंकों के कुल 125 प्रश्न हल करने को कहा गया था। वहीं कक्षा 9वीं प्रवेश परीक्षा में 400 नंबरों के कुल 150 प्रश्न आए थे। परीक्षा का आयोजन  अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु , उर्दू  समेत 13 भाषाओं में किया गया था।

ऐसे चेक करें आंसर-की  
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं। 
आपको होम पेज पर AISSEE 2024 फाइनल आंसर-की के लिंक दिखेगी। उसे क्लिक कर दें। 
अब आंसर-की एक पीडीएफ के रूप में खुलेगी।
 चेक कर डाउनलोड कर लें। 

5379487