Odisha 10th Result 2024: ओडिशा बोर्ड 10वीं का नतीजे जारी; 96.07% स्टूडेंट्स हुए पास, ऐसे देखें स्कोरकार्ड

CBSE Class 10th Results 2024
X
CBSE Class 10th Results OUT
Odisha 10th Result 2024: बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन, ओडिशा बीएसई मैट्रिक यानी कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। छात्र अपने स्कोरकार्ड bseodish.ac.in पर देख सकेंगे। जानें- कैसे चेक करना है।

Odisha 10th Result 2024: ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बीएसई ओडिशा मैट्रिक परीक्षा में 96.07% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। छात्रों के लिए रिजल्ट लिंक एक्टिव हो गया हैं। छात्र अपना मैट्रिक परिणाम आधिकारिक लिंक bseodish.ac.in और orissaresults.nic.in पर देख सकते हैं। बता दें कि इस साल 10वीं कक्षा की परीक्षा में 5 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए।

96.07 फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास
इस साल ओडिशा बीएसई ओडिशा मैट्रिक यानी कक्षा 10वीं का कुल पास प्रतिशत 96.07 फीसदी रहा है। जहां लड़कियों का पास प्रतिशत 96.73% और लड़कों का पास प्रतिशत 95.39% है। रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की आवश्यकता होगी।

पिछले साल के कक्षा 10वीं के नतीजे
पिछले साल कक्षा 10वी के 96.04 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की थी। जिसमें 95.75 प्रतिशत लड़के और 97.05 प्रतिशत लड़कियां थीं। पिछले साल 10 मार्च से 20 मार्च के बीच हुई परीक्षाओं के नतीजे 18 मई को घोषित किए गए थे।

Odisha BSE Class 10th result 2024: इन स्टेप्स से चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर “Odisha Class 10 Results 2024" लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा।
  • "Submit" बटन पर क्लिक करें।
  • बीएसई ओडिशा मैट्रिक यानी कक्षा 10वीं का रिजल्ट आपके सामने होगा।
  • इसे डाउनलोड कर लीजिए और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story