Logo
NEET UG 2026: मेडिकल की पढ़ाई करने का सपना देख रहे छात्रों के लिए राहत की खबर है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।

NEET UG 2026: मेडिकल की पढ़ाई करने का सपना देख रहे छात्रों के लिए राहत की खबर है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 11 मार्च 2026 की रात 9 बजे तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 मार्च तय की गई थी, लेकिन कई छात्रों के आवेदन न कर पाने की वजह से एजेंसी ने समय सीमा बढ़ाने का फैसला लिया है।

फीस जमा करने की भी बढ़ाई गई समय सीमा
एनटीए के मुताबिक आवेदन के साथ जमा होने वाली फीस की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी 11 मार्च की रात 11:50 बजे तक आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। इस फैसले से उन छात्रों को राहत मिलेगी जो किसी कारण से तय समय सीमा के भीतर आवेदन नहीं कर पाए थे।

होली और छुट्टियों की वजह से बढ़ाई गई तारीख
मेडिकल विषय विशेषज्ञों के अनुसार हाल ही में होली का त्योहार और रविवार की छुट्टी होने की वजह से कई छात्र समय पर आवेदन नहीं कर सके थे। इसे ध्यान में रखते हुए एनटीए ने छात्रों को अतिरिक्त समय देने का निर्णय लिया है। हालांकि एजेंसी ने साफ कर दिया है कि यह अंतिम अवसर है और इसके बाद आवेदन की तारीख में कोई और विस्तार नहीं किया जाएगा।

जल्द पूरा करें आवेदन प्रक्रिया
एनटीए ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे निर्धारित नई समय सीमा के भीतर ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। अंतिम समय में वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने से तकनीकी समस्याएं भी आ सकती हैं।

मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए अहम परीक्षा
NEET UG देशभर के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में MBBS, BDS और अन्य मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रमुख राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा है।

5379487