इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) में दाखिले का सपना देख रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। आईआईटी रुड़की ने JEE Advanced 2026 परीक्षा की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।
इस साल JEE Advanced परीक्षा का आयोजन रविवार, 17 मई 2026 को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। यह परीक्षा IIT में प्रवेश के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।
एक ही दिन होंगे दो पेपर
JEE Advanced 2026 में कुल दो पेपर आयोजित किए जाएंगे और दोनों में शामिल होना सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य होगा।
पेपर 1: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
पेपर 2: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
IIT में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को दोनों पेपर देने होंगे और मेरिट रैंक हासिल करनी होगी।
JEE Advanced 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
- 6 अप्रैल 2026: विदेशी / OCI उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
- 23 अप्रैल 2026: भारतीय उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
- 2 मई 2026: आवेदन की अंतिम तिथि
- 11 मई – 17 मई 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड
- 17 मई 2026: JEE Advanced परीक्षा (पेपर 1 और पेपर 2)
- 21 मई 2026: कैंडिडेट रिस्पॉन्स शीट जारी
- 25 मई 2026: प्रोविजनल आंसर की जारी
- 25–26 मई 2026: आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की अवधि
- 1 जून 2026: फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी
कौन कर सकता है आवेदन
JEE Advanced 2026 में वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जो JEE Main 2026 में टॉप 2,50,000 रैंक के भीतर आते हैं।
अन्य जरूरी शर्तें
उम्मीदवार अधिकतम दो बार ही JEE Advanced परीक्षा दे सकते हैं और यह दो लगातार वर्षों में होना चाहिए। छात्र ने 2025 या 2026 में 12वीं (या समकक्ष) परीक्षा दी हो, जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स अनिवार्य विषय हों। जो उम्मीदवार पहले किसी IIT में एडमिशन ले चुके हैं, वे इस परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे।
आवेदन शुल्क
- महिला, SC, ST और PwD उम्मीदवार: 1600 रुपये
- अन्य उम्मीदवार: 3200 रुपये
आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए ऑनलाइन किया जा सकता है।
ऐसे करें JEE Advanced 2026 के लिए आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर JEE Advanced 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें।
- नई विंडो में जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें।
- कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।










