KCET 2025 का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानें पूरी प्रक्रिया

Manipur Class 12th Result 2025
X
Manipur Class 12th Result 2025
Karnataka UGCET 2025: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने कर्नाटक अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (UGCET) का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

Karnataka UGCET 2025: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने कर्नाटक अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (UGCET), जिसे KCET भी कहा जाता है, का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे cetonline.karnataka.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे डाउनलोड करें KCET 2025 एडमिट कार्ड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:

  • KEA की आधिकारिक वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in खोलें।
  • "Admissions" सेक्शन में जाएं और फिर "UGCET - 2025" चुनें।
  • वहां ‘UG Common Entrance Test- 2025 Admission Ticket Link’ पर क्लिक करें।
  • एक लॉगिन विंडो खुलेगी, जिसमें अपना Login ID/पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
  • विवरण भरने के बाद सबमिट करें और एडमिट कार्ड देखें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवार यह अच्छी तरह जांच लें कि उन पर छपा नाम, फ़ोटोग्राफ़, हस्ताक्षर आदि सही हैं या नहीं। अगर किसी भी प्रकार की गलती हो, तो तुरंत KEA से संपर्क करें।

एडमिट कार्ड में परीक्षा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण निर्देश भी होंगे, जिन्हें परीक्षा देने से पहले ध्यानपूर्वक पढ़ना जरूरी है।
KCET 2025 परीक्षा की तारीख़ और शिफ्ट्स:

  1. परीक्षा दिनांक: 15, 16 और 17 अप्रैल 2025
  2. शिफ्ट 1: सुबह 10:30 बजे से 11:50 बजे तक
  3. शिफ्ट 2: दोपहर 2:30 बजे से 3:50 बजे तक

पंजीकरण प्रक्रिया 23 जनवरी 2025 से शुरू होकर 18 फरवरी 2025 को समाप्त हुई थी। अधिक जानकारी और अपडेट्स के लिए उम्मीदवार KEA की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करते रहें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story