haribhoomi hindi news
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 सत्र-2 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 5 से 8 अप्रैल के बीच निर्धारित है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Main Admit Card: इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 सत्र-2 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 5 से 8 अप्रैल के बीच निर्धारित है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इन तारीखों में होगी परीक्षा
NTA के अनुसार, JEE Main सत्र-2 की परीक्षा 2, 4, 5, 6, 7 और 8 अप्रैल 2026 को आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी।

देश-विदेश में होंगे एग्जाम सेंटर
इस बार परीक्षा का आयोजन देश के 304 शहरों और भारत के बाहर 14 शहरों में करीब 566 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
करीब 11.23 लाख उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं
  • अब Admit Card लिंक पर क्लिक करें
  • अपना Application Number और Password दर्ज करें
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें

एडमिट कार्ड जरूरी है
परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है। बिना इसके किसी भी उम्मीदवार को एंट्री नहीं दी जाएगी, इसलिए इसे पहले ही डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

इस बार सख्त सुरक्षा व्यवस्था
NTA ने परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए कई हाईटेक फीचर्स लागू किए हैं
AI आधारित फेस मैचिंग
OTP आधारित आधार e-KYC
लाइव फोटो वेरिफिकेशन
CCTV और जैमर से निगरानी
कंट्रोल रूम से AI मॉनिटरिंग

कड़ी चेकिंग और व्यवस्था
परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों की सख्त जांच की जाएगी। महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग से जांच कक्ष बनाए गए हैं।
एंट्री के बाद आधार से पहचान और फोटो वेरिफिकेशन किया जाएगा, फिर उम्मीदवारों को उनकी निर्धारित सीट और कंप्यूटर दिया जाएगा।
 

7