Logo
CHSE Odisha 12th Result 2024: काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन, ओडिशा ने 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस और वोकेशनल स्ट्रीम के छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

CHSE Odisha 12th Result 2024: काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन, ओडिशा ने आज(26 मई) शाम कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बोर्ड ने आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस और वोकेशनल स्ट्रीम के लिए नतीजे घोषित कर दिए हैं। ओडिशा 12वीं के नतीजों का स्ट्रीम-वाइज कुल पास प्रतिशत भी जारी कर दिया गया है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकतें हैं।

3.84 लाख स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा
इस साल ओडिशा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में लगभग 3,84,597 छात्र उपस्थित हुए थे। पिछले साल ओडिशा कक्षा 12वीं में छात्रों का प्रदर्शन 78.88% था। छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। 

स्ट्रीम-वाइज प्रदर्शन

  • इस साल, कक्षा 12वीं में साइंस स्ट्रीम में 1,15,895 छात्र उपस्थित हुए, जिनका कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 86.93% रहा। लड़कों का कुल पास प्रतिशत 86.21% रहा, जबकि लड़कियों का 87.74% रहा।
  • इस साल, कक्षा 12वीं में आर्ट्स स्ट्रीम में 2,35,218 छात्र उपस्थित हुए, जिनका कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 80.95% रहा। लड़कों का कुल पास प्रतिशत 72.68% रहा, जबकि लड़कियों का 87.56% रहा।
  • इस साल, कक्षा 12वीं में कॉमर्स स्ट्रीम में 25,897 छात्र उपस्थित हुए, जिनका कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 82.27% रहा। लड़कों का कुल पास प्रतिशत 80.40% रहा, जबकि लड़कियों का 85.55% रहा।
  • इस साल कक्षा 12वीं में वोकेशनल स्ट्रीम में 5,636 छात्र उपस्थित हुए, जिनका कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 68.02% रहा। लड़कों का कुल पास प्रतिशत 64.67% रहा, जबकि लड़कियों का 71.40% रहा।

Odisha CHSE Class 12th result 2024: इन स्टेप्स से चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर “Odisha Class 12 Results 2024" लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा।
  • "Submit" बटन पर क्लिक करें।
  • नए पेज में आपको ओडिशा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आपकी स्क्रीन के सामने होगा। 
  • इसे डाउनलोड कर लीजिए और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।
CH Govt Haryana Ad jindal steel hbm ad
5379487