haribhoomi hindi news
CBSE Board 10th-12th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करने वाला है। इस साल 10वीं का रिजल्ट अप्रैल मध्य तक आने की संभावना है। जानें लेटेस्ट अपडेट।

CBSE Board Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। उम्मीद जताई जा रही है कि सीबीएसई कक्षा 10वीं के नतीजे अप्रैल 2026 के मध्य तक घोषित कर सकता है। इस बार 10वीं का रिजल्ट 12वीं से पहले आने की संभावना है, क्योंकि मई 2026 में 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा (Second Board Exam) आयोजित होनी है।

हालांकि, बोर्ड ने अभी तक किसी आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं की है, लेकिन पिछले साल के ट्रेंड (13 मई) के मुकाबले इस बार नतीजे काफी पहले आने के आसार हैं।

इस साल रिकॉर्ड 43 लाख छात्र हुए शामिल
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में इस साल छात्रों की भारी संख्या देखने को मिली है। आंकड़ों के अनुसार, कुल 43 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं, जिनमें कक्षा 10वीं के लगभग 25 लाख और कक्षा 12वीं के 18.5 लाख छात्र शामिल हैं। 10वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को समाप्त हो चुकी हैं, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 10 अप्रैल को संपन्न होंगी।

10वीं के छात्रों के लिए इस साल एक बड़ा बदलाव यह है कि वे तीन विषयों में अपने प्रदर्शन को सुधारने के लिए दूसरी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे अपना रिजल्ट
सीबीएसई बोर्ड के नतीजे घोषित होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट आधिकारिक पोर्टल पर देख सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि तैयार रखनी होगी। स्कोर देखने के लिए मुख्य वेबसाइट्स निम्नलिखित हैं:

  • cbse.gov.in
  • results.nic.in
  • results.digilocker.gov.in
  • umang.gov.in

डिजिलॉकर और SMS से भी मिलेगी मार्कशीट
वेबसाइट के अलावा सीबीएसई ने छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए कई अन्य विकल्प भी दिए हैं। छात्र DigiLocker और UMANG App के जरिए अपनी डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके साथ ही SMS और IVRS (Interactive Voice Response System) के माध्यम से भी परिणाम जाने जा सकते हैं।

बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद डिजिलॉकर पर डिजिटल दस्तावेज उपलब्ध करा दिए जाएंगे। अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें क्योंकि रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है।

7