haribhoomi hindi news
स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (State CET Cell) ने MHT CET 2026 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है।

MHT CET 2026: महाराष्ट्र में कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (State CET Cell) ने MHT CET 2026 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है।

जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, MHT CET 2026 परीक्षा 11 अप्रैल से शुरू होगी। फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) ग्रुप की परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण 11 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 12 मई से 16 मई 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा।

जारी की गई सिटी इंटिमेशन स्लिप में उम्मीदवारों को उनके एग्जाम सिटी की जानकारी दी गई है, ताकि वे समय रहते अपनी यात्रा और अन्य व्यवस्थाएं कर सकें। हालांकि, इसमें परीक्षा केंद्र की पूरी डिटेल नहीं दी गई है। परीक्षा केंद्र और अन्य जरूरी जानकारी एडमिट कार्ड में उपलब्ध होगी, जिसे जल्द जारी किया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं
  • “MHT CET City Intimation Slip 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • PCM या PCB ग्रुप में से एक का चयन करें
  • अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें
  • “Submit” पर क्लिक करें
  • सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी, इसे डाउनलोड कर लें
7