Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड के छात्रों का इंतजार खत्म; आज आएगा रिजल्ट, ऐसे आसानी से करें चेक

Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड 12वीं के छात्रों का इंतजार अब कुछ ही घंटों में खत्म होने वाला है। बीएसईबी आज दोपहर 1:30 बजे बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बिहार दिवस पर बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट(Bihar Board Inter Result 2024) की डेट और समय की घोषणा कर दी है।
आज जारी होगा इंटर का रिजल्ट(Bihar Board 12th Result)
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज यानी 23 मार्च 2024 को घोषित होगा। जानकारी के मुताबिक बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आज 23 मार्च को दोपहर 01:30 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2024 के नतीजों को जारी करेगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी है।
रिजल्ट जारी होने से पहले होगी प्रेस वार्ता
बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट जारी करने से पहले बिहार बोर्ड(Bihar Board) एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा। जिसमें सभी टॉपर्स के नाम, रिजल्ट का डेटा, पुनर्मूल्यांकन लिए आवेदन करने की प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में बताया जाएगा। इसके अलावा बोर्ड यह भी बताएगा कि 12वीं रिजल्ट में जो विद्यार्थी एक या दो विषय में फेल हुए हैं, वे कब कंपार्टमेंट की परीक्षा दे सकेंगे।
पिछले साल 83.7% विद्यार्थी हुए थे पास
पिछले साल यानि 2023 में बिहार बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट 21 मार्च 2023 को जारी किया गया था। इंटर में छात्राओं का पास प्रतिशत 96.39% और लड़कों की पास प्रतिशत 92.65% रहा था। तीनों संकाय को मिलाकर 83.7 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे। टॉपरों की सूची में कुल 30 विद्यार्थी शामिल हैं।
यहां देखें रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका(How to Check BSEB 12th Result 2024)
- सबसे पहले बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर लिंक एक्टिवेट होने के बाद 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।
- सबमिट पर क्लिक करें उसके बाद रिजल्ट देख सकेंगे।
- रिजल्ट को अच्छी तरह से चेक करके पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS