NEET UG 2025: नीट परीक्षा के लेकर NTA का बड़ा अपडेट, एग्जाम पैटर्न में होगा बदलाव; जानें अब कितने प्रश्न आएंगे

NEET UG 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एक नोटिफिकेशन जारी कर NEET-UG 2025 के परीक्षा पैटर्न में बदलाव की जानकारी दी है। NTA के अनुसार 5 साल पुराने पैटर्न पर एग्जाम लिया जाएगा। जिसमें 200 की जगह 180 सवाल ही होंगे। इसके अलावा 20 मिनट का समय भी घटाया गया है। प्रश्नपत्र भी अब 2 भागों में नहीं बल्कि 1 ही प्रश्न पत्र दिया जाएगा।
बता दें, नीट यूजी 2021 से लेकर 2024 तक के प्रश्न पत्र में कुल 200 प्रश्न आते थे। जिसका पेपर ए और बी पार्ट में आता था। पहले सेक्शन ए में केमिस्ट्री के 35, फिजिक्स के 35 और बायोलॉजी (बॉटनी एवं जूलॉजी) के 70 प्रश्न होते थे। यानी की प्रश्नपत्र ए में कुल 140 प्रश्न होते थे।
ये भी पढ़ें: NEET PG 2024: राउंड 3 काउंसलिंग शेड्यूल में बदलाव, पंजीकरण की बढ़ी लास्ट डेट
पहले विकल्प का मिलता था ऑप्शन
वहीं सेक्शन बी में केमिस्ट्री के 15, फिजिक्स के 15 और बायोलॉजी (बॉटनी एवं जूलॉजी) के 30 प्रश्न होते थे। यानी की सेक्शन 'ब' में कुल 60 प्रश्न होते थे, जिसमें से केमिस्ट्री के 15 में से किन्हीं 10 प्रश्न, फिजिक्स के 15 में से किन्हीं 10 प्रश्न और बायोलॉजी (बॉटनी एवं जूलॉजी ) के 30 में से किन्हीं 20 प्रश्न को करने का विकल्प दिया जाता था।
एक ही पार्ट में होगा पेपर
NTA ने अब पेपर के स्वरुप को बदलने का आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार अब फिर से नीट-यूजी 2025 में 180 प्रश्न होंगे। पेपर भी एक ही पार्ट में दिया जाएगा, जिसमें सभी प्रश्न करना अनिवार्य रहेगा। NTA के अनुसार इस बार केमिस्ट्री के 45, फिजिक्स के 45 और बायोलॉजी (बॉटनी एवं जूलॉजी ) के 90 प्रश्न होंगे। वहीं परीक्षा की समय अवधि में भी 20 मिनट का समय कम किया गया है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS