AISSEE Result 2024: इस दिन आएगा सैनिक स्कूल एंट्रेंस 2024 का रिजल्ट, जानिए लेटेस्ट अपडेट

AISSEE Result 2024
X
AISSEE Result 2024
AISSEE Result 2024: कक्षा 6 और 9वीं में दाखिले के लिए परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा किया गया था। इसके एग्जाम 28 जनवरी 2024 को देश भर में निर्धारित सेंटरों पर हुए थे।

AISSEE Result 2024: अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा हो चुकी है। एग्जाम में शामिल हुए छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है। प्रवेश परीक्षा के शामिल छात्रों के नतीजे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा।

प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट होंगे घोषित
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट इस माह के अंत में घोषित होने की संभावना है। वहीं पूर्व में जारी आधिकारिक सूचना बुलेटिन के अनुसार परीक्षा के 6 सप्ताह बाद परिणाम जारी हो सकेंगे। परिणाम घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

इन स्कूलों में मिलेगा दाखिला
बता दें, कक्षा 6 और 9वीं में दाखिले के लिए परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा किया गया था। इसके एग्जाम 28 जनवरी 2024 को देश भर में निर्धारित सेंटरों पर हुए थे। दो पाली में परीक्षा आयोजित की गई थी। कक्षा 6वीं में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक हुई थी। वहीं, 9वीं प्रवेश परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चली थी। इस परीक्षा में सफल स्टूडेंट्स को देश भर में संचालित 33 सैनिक स्कूलों में से किसी एक में एडमिशन मिल सकेगा। कक्षा 6 में प्रवेश के लिए स्टूडेंट्स की उम्र 31 मार्च, 2023 को 10 से 12 वर्ष के बीच तय की गई है।

ऐसे चेक करें परिणाम
सबसे पहले aissee.nta.nic.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद होम पेज पर AISSEE Result 2024 के लिंक क्लिक करें।
अब नई विंडो खुलेगी, जहां आपको जन्मतिथि और रोल नंबर दर्ज करना होगा।
इसके बाद परिणाम आपकी स्क्रीन पर दिखेगा
अब चेक करें और प्रिंट निकाल कर रख लें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story