Bihar Police Constable Admit Card 2019: बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड के लिए लिंक हुआ एक्टिव, csbc.bih.nic.in से करें डाउनलोड
Bihar Police Constable Admit Card 2019: बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2019 का लिंक सीएसबसी की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर चालू कर दिया गया है।

Bihar Police Constable Admit Card 2019: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) बिहार ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर बिहार पुलिस कांस्टेबल के पद के लिए लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक एक्टिव कर दिया है। बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2019 ऑफिशियल वेबसाइट sbc.bih.nic.in पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने बिहार पुलिस कांस्टेबल के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 12 जनवरी और 20 जनवरी 2020 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी, पहली शिफ्ट सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक चलेगी।
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सीएसबीसी बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है। जो अभ्यर्थी ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में सक्षम नहीं हैं, वे 6 जनवरी और जनवरी, 2020 तक बिहार कांस्टेबल एडमिट कार्ड बोर्ड से ऑफलाइन प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र के संबंध में नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट पर 9 जनवरी, 2020 को जारी किया जाएगा।
उम्मीदवार अपना बिहार कांस्टेबल एडमिट कार्ड या तो आधिकारिक वेबसाइट से या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन आईडी या मोबाइल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी जो उन्होंने रजिस्ट्रेशन से दाखिल करते समय दर्ज की है।
Bihar Police Constable Admit Card 2019 Direct Link
आपको बता दें कि बिहार पुलिस कांस्टेबल पद के लिए 11,880 खाली पदों को भरने के लिए इस भर्ती प्रक्रिया का संचालन कर रहा है। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 5 अक्टूबर, 2019 को शुरू किया गया था। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 नवंबर 2019 थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App