कौन हैं वर्तिका गुप्ता, जिन्होंने मुंबई में खरीदा 116 करोड़ का आलीशान घर?

Vartika Gupta luxurious house
X
Vartika Gupta luxurious house
इन दिनों वर्तिका गुप्ता चर्चा में हैं। वजह है 116 करोड़ की पॉपर्टी, जिसे उन्होंने हाल ही मुंबई में खरीदा है। जानें कौन हैं वर्तिका गुप्ता?

Vartika Gupta luxurious house: फैशन डिजाइनर वर्तिका गुप्ता मुंबई की शानदार सी फेसिंग लोकेशन पर प्रॉपर्टी खरीदने को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। मुंबई के लोअर परेल स्थित सुपर लग्जरी टॉवर 'थ्री सिक्स्टी वेस्ट' टॉवर में उन्होंने एक शानदार सी-व्यू आलीशान घर का सौदा किया है। इसकी लग्जरी प्रॉपर्टी की कीमत 116.42 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

कौन हैं वर्तिका गुप्ता?

  • वर्तिका गुप्ता लग्जरी होम डेकॉर मेज़ॉन सीआ की फाउंडर और फैशन डिज़ाइनर हैं। वह पर्ल एकेडमी ऑफ फैशन और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) की एलुमिनाई हैं।
  • वर्तिका ने करियर की शुरुआत एनजुमन फैशन्स लिमिटेड में एक एपैरल डिज़ाइनर के रूप में की थी और बाद में 2009 से 2011 तक अंजू मोदी के लिए डिज़ाइनर के रूप में काम कर चुकी हैं।
  • 2011 से 2016 तक टू व्हाइट बर्ड्स में डिज़ाइन डायरेक्टर के रूप में काम किया। इस ब्रांड ने भारतीय विरासत को पश्चिमी संवेदनशीलता के साथ मिश्रित किया था।
  • इसके बाद वर्तिका का रुझान उद्यमिता की ओर बढ़ा और उन्होंने 2017 में पति नकुल अग्रवाल के साथ 'वर्तिका और नकुल' की नींव रखी। मेज़ॉन सीआ की शुरुआत 2022 में हुई, जो आर्ट प्रोडक्ट्स के लिए मशहूर है।

वर्तिका के लग्जरी होम में क्या हैं खासियतें?

  • यह आलीशान घर 12,138 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। यहां 8 पार्किंग स्लॉट और रहने के लिए पर्याप्त जगह है। इसके अतिरिक्त घर से समंदर का शानदार नजारा देखने को मिलता है।
  • रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म इंडेक्सटैप.कॉम के अनुसार, वर्तिका की यह डील 2024 की शुरुआत के बाद से 100 करोड़ रुपए के आंकड़ो को पार करने वाली पहली डील है। इस प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री 7 जनवरी को हुई है।

Three Sixty West पिछले साल क्यों सुर्खियों में रहा?

  • बता दें कि लोअर परेल स्थित 'थ्री सिक्स्टी वेस्ट' मुंबई शहर में आलीशान चार और पांच-बीएचके अपार्टमेंट्स के लिए जाना जाता है। यह एक ट्विन टॉवर कॉम्प्लेक्स है। यहां बने एक टॉवर में रिट्ज-कार्ल्टन होटल है, जबकि दूसरे में लग्ज़री अपार्टमेंट्स की सुविधा मिल रही है।
  • 'थ्री सिक्स्टी वेस्ट' टॉवर पिछले साल देश की कई बड़ी डील्स को लेकर सुर्खियों में रहा। डीमार्ट के फाउंडर राधाकृष्ण दामानी के परिवार और सहयोगियों ने यहां 1,238 करोड़ रुपए कीमत में 28 यूनिट्स का सौदा किया था।
  • एवरेस्ट फ़ूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रमोटर ने अक्टूबर 2023 में 73.50 करोड़ रुपए कीमत का एक अपार्टमेंट खरीदा था। साथ ही, मार्च 2023 में अवेनर कैपिटल और बजाज कंसल्टेंट्स ने इसी कंप्लेक्स में एक ड्यूप्लेक्स को करीब 100 करोड़ रुपए में खरीदा था।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story