Logo
Gold-Silver Price Crash: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सोना और चांदी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। IBJA के अनुसार सोना ₹7,000 और चांदी ₹20,000 तक सस्ती हो गई। जानें MCX और ताजा बाजार भाव।

Gold-Silver Price Crash: अगर आप सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए बड़ा मौका हो सकता है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार को कीमती धातुओं में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। सोना एक ही दिन में करीब 7,000 रुपये तक टूट गया, वहीं चांदी में तो और बड़ी गिरावट देखने को मिली और यह 20,000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्ती हो गई।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, 999 प्योरिटी वाला सोना गिरकर 1,47,889 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी 2,29,873 रुपये प्रति किलो तक लुढ़क गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी दोनों धातुओं में तेज बिकवाली देखने को मिली, जहां सोना और चांदी कई हफ्तों के निचले स्तर पर पहुंच गए।

एक हफ्ते में सोना-चांदी में भारी गिरावट 
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, पिछले एक हफ्ते में ही सोने की कीमत में 12,000 रुपये से अधिक की भारी गिरावट आई है, जबकि चांदी का भाव 38,000 रुपये से ज्यादा सस्ता हो गया है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर भी सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखी गई। गुरुवार शाम को अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 6.87 प्रतिशत यानी 10,509 रुपये की गिरावट के साथ 1,42,516 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। 

इसी तरह, मई डिलीवरी वाली चांदी 11.94 प्रतिशत यानी 30,297 रुपये सस्ती होकर 2,23,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।

गुरुवार को अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 1,51,941 रुपये पर खुला था, जो एक समय 1,52,449 रुपये के उच्चतम स्तर तक पहुंचा, लेकिन बाद में दिन के निम्नतम स्तर 1,41,121 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर गया। यह फरवरी की शुरुआत के बाद का सबसे निचला स्तर है।

वहीं, 5 मई डिलीवरी वाली चांदी 2,45,000 रुपये पर खुली, जो दिन में एक समय 2,45,674 रुपये के उच्चतम स्तर पर गई, लेकिन बाद में 2,14,212 रुपये प्रति किलोग्राम के निम्नतम स्तर तक लुढ़क गई।

आज की इस तेज गिरावट के साथ, चांदी (सफेद धातु) की इस महीने की कुल गिरावट अब 20 प्रतिशत से अधिक हो गई है, जिससे यह लगातार दूसरे महीने भी गिरावट की राह पर है।

विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक अनिश्चितता, अमेरिकी डॉलर की मजबूती और तेल कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण बाजार में दबाव बना हुआ है, जिससे निवेशकों का रुझान फिलहाल कीमती धातुओं से कम हुआ है।

आज के शहरवार सोने के दाम (gold rate today 19 march 2026)

दिल्ली

  • 24K: ₹15,479/ग्राम (-₹311)

  • 22K: ₹14,190/ग्राम (-₹285)

  • 18K: ₹11,613/ग्राम (-₹233)

मुंबई / बेंगलुरु / हैदराबाद / कोलकाता / पुणे

  • 24K: ₹15,464/ग्राम
  • 22K: ₹14,175/ग्राम
  • 18K: ₹11,598/ग्राम
  • गिरावट: ₹311 तक

चेन्नई

  • 24K: ₹15,894/ग्राम
  • 22K: ₹14,569/ग्राम
  • 18K: ₹12,239/ग्राम

मामूली गिरावट

अहमदाबाद

  • 24K: ₹15,469/ग्राम
  • 22K: ₹14,180/ग्राम
  • 18K: ₹11,603/ग्राम

जयपुर / कानपुर

  • 24K: ₹15,479/ग्राम
  • 22K: ₹14,190/ग्राम
  • 18K: ₹11,613/ग्राम

Expert Advice 
विशेषज्ञों के अनुसार, फिलहाल शॉर्ट टर्म में बाजार में और उतार-चढ़ाव रह सकता है।  निवेशकों को  जल्दबाजी में बड़ी खरीदारी से बचना चाहिए।  डिप में चरणबद्ध (SIP स्टाइल) खरीदारी बेहतर रणनीति हो सकती है। अमेरिकी ब्याज दर, डॉलर इंडेक्स और जियोपॉलिटिकल हालात पर नजर रखें। 

7