Logo
election banner
Bank Holiday on Eid: इस हफ्ते महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और गोवा जैस कई राज्यों में बैंकों में सिर्फ तीन दिन- सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को कामकाज होगा। जानिए अप्रैल में कब-कब बैंक बंद रहेंगे। 

Bank Holiday on Eid: रमजान-ईद (ईद-उल-फितर) के मौके पर गुरुवार यानी 11 अप्रैक को देश के अधिकांश राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, गुरुवार को बैंकों में अवकाश घोषित है। ऐसे में अगर आप नए वित्त वर्ष की शुरुआत के बाद जरूरी काम निपटाने के लिए बैंक जाने की योजना बना रहे हैं तो एक बार बैंक हॉलिडे लिस्ट पर नजर जरूर मार लीजिए। इस हफ्ते बैंकों में कई दिन छुट्टी रहने वाली है। 

बता दें कि ईद-उल-फितर की शुरुआत चांद नजर आने पर डिपेंड करती है। यह इस्लामी (हिजरी) कैलेंडर के शव्वाल यानी 10वें महीने की शुरुआत का प्रतीक है। चांद का ये महीना अक्सर 29 से 30 दिन के बीच होता है। इसलिए मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद से पहले शाम तक चांद दिखने और ईद की तारीख पक्की होने को बेसब्री से इंतजार रहता है।  

ईद-उल-फितर पर गुरुवार को इन राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी?
11 अप्रैल: रमजान-ईद (ईद-उल-फितर) के दिन देश के अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। लेकिन पंजाब के चंडीगढ़, सिक्किम, केरल और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर अधिकांश राज्यों में ईद पर बैंक बंद हैं। हालांकि, केरल में 10 अप्रैल को बैंकों में ईद की छुट्टी रखी गई है।

पढ़िए, अप्रैल महीने में आने वाले अन्य अवकाश?
13 अप्रैल: बोहाग बिहू, चेइराओबा, बैसाखी, बीजू महोत्सव के लिए त्रिपुरा, असम, मणिपुर, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
15 अप्रैल: असम असम और हिमाचल प्रदेश में बैंक बोहाग बिहू और हिमाचल दिवस के लिए बंद रहेंगे।
16 अप्रैल: राम नवमी पर गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, चंडीगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश में छुट्टी रहेगी।
20 अप्रैल (तीसरा शनिवार): गरिया पूजा के लिए त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।

वीकेंड पर अप्रैल में कब-कब बैंक बंद?
बता दें कि बैंकों में हर महीने रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को अवकाश रहता है। नए वित्त वर्ष के पहले महीने अप्रैल में 13 तारीख को शनिवार, 14 तारीख को रविवार, 27 अप्रैल को चौथा शनिवार और 28 तारीख रविवार को बैंक बंद रहेंगे। 

कई राज्यों में सिर्फ 3 दिन खुलेंगे बैंक
महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मणिपुर, गोवा, जम्मू और श्रीनगर में कई बैंक इस हफ्ते केवल तीन दिन के लिए सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को काम करेंगे। ऐसे में ग्राहक भ्रम और असुविधा से बचने के लिए स्थानीय और राज्य अवकाश की पुष्टि करने के लिए निकटतम बैंक शाखाओं से जानकारी हासिल करे लें। साथ ही बैंक हॉलिडे के दिन बैंकों के पंजीकृत इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सेवाओं का यूज कर सकते हैं।

5379487