Toyota Rumion का वेटिंग पीरियड 30 सप्ताह का, लोगों के बीच इस 7 सीटर कार की जबरदस्त डिमांड

Toyota Rumion
X
Toyota Rumion
टोयोटा कंपनी की रुमियन कार लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुई है। आलम यह है कि लोग इसे खरीदने के लिए लंबा इंतजार कर रहे हैं। इसके लिए कंपनी की ओर से उन्हें लंबा वेटिंग पीरियड दिया गया है।

जापानी कार निर्माता कंपनी टोयोटा की 7 सीटर रुमियन करीब 5 महीने पहले लॉन्च की गई थी। लॉन्चिंग के बाद से ही यह कार लोगों में काफी डिमांड में है। यह कार मारुति सुजुकी अर्टिगा का रीबैज वैरिएंट है। ग्राहकों के बीच इसकी जोरदार डिमांड है। इसी के चलते इसका वेटिंग पीरियड काफी लंबा चल रहा है। भारत में रुमियन 10 लाख 29 हजार रुपए से शुरू होती है। यह 5 कलर ऑप्शन और 3 वैरिएंट में उपलब्ध है।

30 सप्ताह तक वेटिंग

भारत में टोयोटा रुमियन का वेटिंग पीरियड जनवरी 2024 में बढ़ गया है। जनवरी 2024 में टोयोटा कारों के अपडेटेड वेटिंग पीरियड का खुलासा हो गया है। टोयोटा रुमियन एमपीवी का वेटिंग पीरियड जनवरी 2024 में 30 सप्ताह तक है। यह टाइम पीरियड पिछले महीने से बढ़ गया है, जब यह 24 सप्ताह था। यह दोनों पेट्रोल वैरिएंट पर लागू है। भारी डिमांड के कारण कंपनी ने सितंबर 2023 में CNG वैरिएंट की बुकिंग रोक दी थी।

इंजन पावरट्रेन

टोयोटा रुमियन एमपीवी 1.5 लीटर, चार सिलेंडर, NA पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है। यह 102 BHP की पावर और 137 NM का टार्क जनरेट करने में सक्षम है। यह मोटर 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक यूनिट के साथ जुड़ा हुआ है। कंपनी की इस बेहतरीन एमपीवी को ग्राहक 5 पेंट्स स्कीम में चुन सकते हैं। यह एमपीवी एस, जी और वी के लिए 3 वैरिएंट में उपलब्ध है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story