Logo
Toyota Cars: लैंड क्रूजर के स्पेशल एडिशन के सिर्फ 300 मॉडल उपलब्ध होंगे। कंपनी इन्हें 3.5-लीटर वी6 टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च करेगी। इसे खासतौर पर डकार रैली के जश्न के लिए तैयार किया गया है।

Toyota Cars: टोयोटा ने लैंड क्रूजर का एक स्पेशल वेरिएंट पेश किया है। इसे '10वां विक्ट्री एडिशन' नाम दिया गया है। जो डकार रैली में टोयोटा की 10 लगातार जीत का जश्न मनाने के लिए बनाया गया है। यह वेरिएंट केवल संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में उपलब्ध है और इसमें कई अनोखी विशेषताएं और बदलाव शामिल हैं।

लैंड क्रूजर वेरिएंट की प्रमुख विशेषताएं और डिजाइन
एक्सटीरियर में बदलाव: 10वें विक्ट्री एडिशन लैंड क्रूजर के ब्लैक एडिशन पर आधारित है। इसमें ब्लैक-आउट ग्रिल, स्किड प्लेट, मड फ्लैप्स और ब्लैक एंड ग्रे कलर के नए डेकल्स शामिल हैं। इसके साथ ही इसमें नए 18-इंच ब्लैक अलॉय व्हील्स भी मिलेंगे।
इंटीरियर में क्या है नया: इसके केबिन में ब्लैक और बेज कलर की डुअल-टोन थीम बरकरार रखी गई है, जिसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।

10th Victory Edition की पावरट्रेन
इस स्पेशल एडिशन में 3.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल V6 इंजन दिया गया है। यह इंजन 415 हॉर्सपावर की पॉवर जनरेट करता है और इसे 10-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। यह कार सभी चार पहियों को पावर देने के लिए टोयोटा के 4WD सिस्टम का यूज करती है।

लैंड क्रूजर Victory Edition की कीमतें?
लैंड क्रूजर 10वां विक्ट्री एडिशन खासतौर से संयुक्त अरब अमीरात में उपलब्ध है। कंपनी ने इसकी कीमत AED 319,900 (करीब 72.45 लाख रुपए) रखी है। भारत में स्टैंडर्ड टोयोटा लैंड क्रूजर की कीमत काफी ज्यादा है, जो 2.10 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम) है। टोयोटा लैंड क्रूजर का नया वेरिएंट सिर्फ 3.3-लीटर ट्विन-टर्बो वी6 डीजल इंजन के साथ उपलब्ध है।

(मंजू कुमारी) 
 

5379487