Logo
election banner
भारत में Toyota Fortuner के टॉप वेरिएंट की कीमत करीब 51 लाख रुपए है। जबकि हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में यही कार 2 करोड़ से अधिक कीमत पर बिक रही है।

Toyota Fortuner Price In Pakistan: जापान की टोयोटा कंपनी अपनी रिलायबिलिटी और बिल्ड क्वालिटी वाली कार बनाने के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है। भारत में टोयोटा की फॉर्च्यूनर SUV के चाहने वालों का अलग ही क्रेज है। 

भारत में टोयोटा फॉर्च्यूनर की कीमत करीब 33.5 लाख रुपए से शुरू होकर 51 लाख (एक्स-शोरुम) तक जाती है। भारत में कार लेने वालों को इसकी प्राइस ज्यादा लगती है। इधर, पड़ोसी देश पाकिस्तान में यह कार इतनी महंगी है। कीमत जानकार आप दंग रह जाएंगे। जी हां... पाकिस्तान में इस कार के टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरुम प्राइस 2 करोड़ रुपए हैं। टैक्स मिला दिया जाए तो यह 2 करोड़ से ऊपर की रेंज में चली जाएगी। पाकिस्तान में टोयोटा फॉर्च्यूनर जीआर-एस (डीजल 4x4) की एक्स शोरूम कीमत 1.98 करोड़ रुपए है। हालांकि आपको बता दें, पाकिस्तान में सिर्फ टोयोटा फॉर्च्यूनर ही महंगी नहीं है। वहां सभी व्हीकल्स की कीमतें आसमान पर हैं। 

दरअसल, पाकिस्तान आर्थिक संकट से गुजर रहा है। मंहगाई बढ़ती जा रही है। वहां की सरकार देश को कंट्रोल नहीं कर पा रही है। इससे ऑटोमोबाइल सेक्टर पर भी बड़ा असर पड़ा है। व्हीकल्स की कीमतें बढ़ गई हैं जबकि बिक्री घट गई है। हालात ऐसे हैं कि पाकिस्तान में हर महीने केवल कुछ हजार कारों की बिक्री ही हो पाती हैं।  

पाकिस्तान Automotive Manufactures Association (PAMA) के मुताबिक, नवंबर 2023 में कारों की बिक्री घटकर केवल 4,875 यूनिट रह गई थी, जो नवंबर 2022 महीने के मुकाबले 68 प्रतिशत कम है। नवंबर 2022 में कुल 15,432 कारें बिकी थीं। 

5379487