SUV Sales: जून में इन 10 मॉडल को खरीदने लोगों की लगी भीड़, लेकिन नंबर-1 वाली कार ने फिर कर दिया कमाल

Top 10 SUVs June 2024
X
Top 10 SUVs June 2024
जून 2024 में भारतीय बाजार में के अंदर किन SUVs का दबदबा देखने को मिला, इसकी लिस्ट सामने आ गई है। पिछले महीने इस लिस्ट में सबसे ज्यादा मारुति के 3 मॉडल रहे।

Top 10 SUVs June 2024: जून 2024 में भारतीय बाजार में के अंदर किन SUVs का दबदबा देखने को मिला, इसकी लिस्ट सामने आ गई है। पिछले महीने लोगों ने जिन मॉडल को सबसे ज्यादा खरीदा उसमें सबसे ज्यादा मारुति के 3 मॉडल शामिल रहे। वहीं, हुंडई, टाटा और महिंद्रा के 2-2 मॉडल शामिल रहे। जबकि इस लिस्ट में एक मॉडल किआ का रहा। इस लिस्ट को टॉप करने का काम टाटा पंच ने किया। पिछले 4 महीने के दौरान ये तीसरा मौका है जब टाटा पंच SUV सेगमेंट के साथ देश की भी सबसे ज्यादा बिकने वाली कर रही। इससे पहले, मार्च और अप्रैल में भी ये नंबर-1 रही थी।

Top 10 SUVs June 2024
Top 10 SUVs June 2024

बात करें SUV सेगमेंट की सेल्स की तो पिछले महीने टाटा पंच की 18,238 यूनिट बिकीं। जून 2023 में ये आंकड़ा 10,990 यूनिट का था। यानी इसकी 7,248 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 65.95% की ग्रोथ मिली। हुंडई क्रेटा की पिछले महीने 16,293 यूनिट बिकीं। जून 2023 में ये आंकड़ा 14,447 यूनिट का था। यानी इसकी 1,846 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 12.78% की ग्रोथ मिली। मारुति ब्रेजा की पिछले महीने 13,172 यूनिट बिकीं। जून 2023 में ये आंकड़ा 10,578 यूनिट का था। यानी इसकी 2,594 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 24.52% की ग्रोथ मिली।

महिंद्रा स्कॉर्पियो की पिछले महीने 12,307 यूनिट बिकीं। जून 2023 में ये आंकड़ा 8,648 यूनिट का था। यानी इसकी 3,659 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 42.31% की ग्रोथ मिली। टाटा नेक्सन की पिछले महीने 12,066 यूनिट बिकीं। जून 2023 में ये आंकड़ा 13,827 यूनिट का था। यानी इसकी 1,761 यूनिट कम बिकीं और इसे 12.74% की डिग्रोथ मिली। हुंडई वेन्यू की पिछले महीने 9,890 यूनिट बिकीं। जून 2023 में ये आंकड़ा 11,606 यूनिट का था। यानी इसकी 1,716 यूनिट कम बिकीं और इसे 14.79% की डिग्रोथ मिली।

किआ सोनेट की पिछले महीने 9,816 यूनिट बिकीं। जून 2023 में ये आंकड़ा 7,722 यूनिट का था। यानी इसकी 2,094 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 27.12% की ग्रोथ मिली। मारुति फ्रोंक्स की पिछले महीने 9,688 यूनिट बिकीं। जून 2023 में ये आंकड़ा 7,991 यूनिट का था। यानी इसकी 1,697 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 21.24% की ग्रोथ मिली। मारुति ग्रैंड विटारा की पिछले महीने 9,679 यूनिट बिकीं। जून 2023 में ये आंकड़ा 10,486 यूनिट का था। यानी इसकी 807 यूनिट कम बिकीं और इसे 7.70% की डिग्रोथ मिली।

महिंद्रा XUV 3X0 की पिछले महीने 8,500 यूनिट बिकीं। जून 2023 में ये आंकड़ा 5,094 यूनिट का था। यानी इसकी 3,406 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 66.86% की ग्रोथ मिली। इस तरह इन 10 SUVs की पिछले महीने कुल 1,19,649 यूनिट बिकीं। जून 2023 में ये आंकड़ा 1,01,389 यूनिट का था। यानी इनकी 18,260 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे इन्हें 18.01% की ग्रोथ मिली।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story