Best Car 2024: टाटा पंच बनी 2024 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार; स्विफ्ट, वैगनआर भी छूट गईं पीछे

best car 2024
X
best car 2024
2024 की सबसे ज्यादा बिकने वाला कार का खिताब टाटा मोटर्स की माइक्रो SUV पंच के नाम रहा। बीते साल पंच की 202,031 यूनिट बिकीं।

This Indian car dominated market in 2024: बीते साल यानी 2024 की सबसे ज्यादा बिकने वाला कार का खिताब टाटा मोटर्स की माइक्रो SUV पंच के नाम रहा। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि 2024 में टाटा पंच की 202,031 यूनिट बिकीं। जबकि पंच के लिए 2023 में ये आंकड़ा 150,182 यूनिट का था। यानी इसकी 51,849 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे सालाना आधार पर 34.52% की शानदार ग्रोथ मिली। बता दें कि पंच की आंतरिक दहन इंजन (ICE) और इलेक्ट्रिक वर्जन में खरीदा जा सकता है।

अक्टूबर 2021 में हुई लॉन्च
टाटा ने पंच ICE को भारत में अक्टूबर 2021 में लॉन्च किया गया था। वहीं, पंच EV ने जनवरी 2024 में एंट्री की थी। इलेक्ट्रिक मॉडल आने से जहां कंपनी का इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो मजबूत हुआ। तो पंच की सेल्स में भी तगड़ा इजाफा देखने को मिला। पंच ने बीते साल कई महीने मारुति, हुंडई, महिंद्रा जैसी कंपनियों के मॉडल को डोमिनेट किया है। यही वजह है कि साल खत्म होते-होते ये मारुति वैगनआर, मारुति स्विफ्ट, मारुति अर्टिगा, हुंडई क्रेटा, महिंद्रा स्कॉर्पियो यहां तक की टाटा नेक्सन से भी बहुत आगे निकल गई।

ये भी पढ़ें... कंपनी 4 जनवरी को लॉन्च करेगी नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, 100Km तक होगी टॉप स्पीड

टाटा पंच का इंजन और माइलेज
टाटा पंच
में 1.2 लीटर इंजन मिलता है। इसका इंजन 6000 आरपीएम पर 86 PS का मैक्सिमम पावर और 3300 आरपीएम पर 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। इसके अलावा ग्राहकों को इसमें 5-स्पीड AMT का विकल्प भी मिलता है। टाटा पंच मैनुअल टांसमिशन में 18.97 kmpl और ऑटोमैटिक में 18.82 kmpl माइलेज देने में कैपेबिल है। इसके CNG वैरिएंट का माइलेज 26.99Km/Kg है।

टाटा पंच के फीचर्स और कीमत
इसमें 7-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटो एसी, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, कनेक्टेड कार टेक और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मौजूद है। कीमत की बात करें तो टाटा पंच ICE की एक्स-शोरूम कीमतें 6.13 लाख रुपए से 10.15 लाख रुपए के बीच है। जबकि टाटा पंच.ईवी की एक्स-शोरूम कीमतें 9.99 लाख रुपए से 14.29 लाख रुपए के बीच हैं।

ये भी पढ़ें... कुछ घंटे बाद शुरू हो रही इस SUV की बुकिंग, जानिए कितना टोकन अमाउंट लगेगा

सेफ्टी के लिए 5-स्टार मिले
पंच EV का भारत NCAP में क्रैश टेस्ट मई 2024 को किया गया था। इस कार ने सेफ्टी टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग हासिल की है। एडल्ट सेफ्टी के लिए इसे 32.00 में से 31.46 पॉइंट मिले थे। वहीं, चाइल्ड सेफ्टी के लिए इसे 49.00 में से 45.00 पॉइंट मिले थे। दूसरी तरफ, ग्लोबल NCAP में भी इसे 5 स्टार रेटिंग मिली है। ग्लोबल NCAP में टाटा पंच को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 5-स्टार रेटिंग (16,453) और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 4-स्टार रेटिंग (40,891) हासिल हुई है।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story