Logo
election banner
Tata Punch Sales: टाटा कंपनी की पंच कार इस साल नवंबर महीने में टाटा नेक्सन और मारुति ब्रेजा SUV's  के बीच में आ गई है। इस दौरान इसकी यूनिट्स में 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 

Tata Punch Sales: SUV की बिक्री के मामले में अभी तक टाटा नेक्सन और मारुति ब्रेजा में टक्कर होती है। कभी नेक्सन तो कभी ब्रेजा ज्यादा बिकती है। वहीं बीते नवंबर महीने में बिक्री के मामले में टाटा की पंच ने मारुति ब्रेजा को पीछे छोड़ दिया है।  

नवंबर 2023 में यह 3 बेस्ट सेलिंग एसयूवी 

इसमें नंबर-1 पर टाटा नेक्सन रही, नंबर-2 पर टाटा पंच रही और नंबर-3 पर मारुति ब्रेजा रही। बीते महीने नेक्सन की 14,916 यूनिट्स बिकीं, जो नवंबर 2022 में बिकी 15,871 यूनिट्स से 6% कम है। वहीं, Punch की नवंबर 2023 में 14,383 यूनिट्स बिकीं, जो नवंबर 2022 में बिकी 12,131 यूनिट्स से 19% ज्यादा है। इसके अलावा, नवंबर 2023 में मारुति Brezza की 13,393 यूनिट्स बिकीं, जो नवंबर 2022 में बिकी 11,324 यूनिट्स से 18% ज्यादा है.

इनकी कीमतें जान लीजिए

1. टाटा नेक्सन की कीमतें 8.10 लाख रुपए से 15.50 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक हैं। 

2. टाटा पंच की कीमतें 6 लाख रुपए से 9.52 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) हैं। 

3. वहीं, ब्रेजा की कीमतें 8.29 लाख रुपए से 14.14 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) हैं। 

गौरतलब है कि टाटा नेक्सन और मारुति ब्रेजा, दोनों एक ही सेगमेंट की एसयूवी है जबकि टाटा पंच इनसे एक सेगमेंट नीचे की एसयूवी है। टाटा पंच को माइक्रो एसयूवी कैटेगरी में रखा जाता है, जबकि टाटा नेक्सन और मारुति ब्रेजा प्रोपर सब-4 मीटर एसयूवी हैं। पंच को भी सब-4 मीटर एसयूवी में गिना जा सकता है, लेकिन यह दोनों के मुकाबले ज्यादा छोटी है। 

5379487