haribhoomi hindi news
Manual vs Automatic Cars: मैनुअल कारों में ड्राइवर के पास गियर बदलने का पूरा कंट्रोल होता है। सही समय पर गियर शिफ्ट करने और स्मूद ड्राइविंग करने से इंजन पर कम लोड पड़ता है, जिससे ईंधन की बचत होती है।

Manual vs Automatic Cars: मैनुअल कारें बेहतर कंट्रोल और ज्यादा माइलेज का दावा करती हैं, वहीं ऑटोमैटिक कारें आधुनिक तकनीक के साथ आसान और आरामदायक ड्राइविंग अनुभव देती हैं। ऐसे में सही विकल्प चुनना आपकी जरूरत, बजट और ड्राइविंग स्टाइल पर निर्भर करता है। कार खरीदते समय सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि मैनुअल कार लें या ऑटोमैटिक। दोनों ही विकल्पों के अपने फायदे हैं, लेकिन माइलेज, ड्राइविंग कम्फर्ट और मेंटेनेंस के आधार पर इनके बीच सही अंतर समझना जरूरी है।

मैनुअल कार: माइलेज और कंट्रोल में बेहतर
मैनुअल कारों में ड्राइवर के पास गियर बदलने का पूरा कंट्रोल होता है। सही समय पर गियर शिफ्ट करने और स्मूद ड्राइविंग करने से इंजन पर कम लोड पड़ता है, जिससे ईंधन की बचत होती है। खासकर हाईवे ड्राइविंग में मैनुअल कारें बेहतर माइलेज देने के लिए जानी जाती हैं। अनुभवी ड्राइवर अपनी ड्राइविंग स्किल का इस्तेमाल कर फ्यूल एफिशिएंसी को और बढ़ा सकते हैं।

ऑटोमैटिक कार: आसान और आरामदायक ड्राइव
ऑटोमैटिक कारों में गियर खुद-ब-खुद बदलते हैं, जिससे ड्राइविंग आसान और कम थकाऊ हो जाती है। पहले इनकी माइलेज कम मानी जाती थी, लेकिन अब AMT, CVT और DCT जैसी आधुनिक तकनीकों की वजह से काफी सुधार हुआ है। शहरों के ट्रैफिक में, जहां बार-बार रुकना और चलना पड़ता है, ऑटोमैटिक कारें ज्यादा सुविधाजनक साबित होती हैं।

शहर V/S हाईवे ड्राइविंग
शहर की भीड़भाड़ में ऑटोमैटिक कारें बेहतर अनुभव देती हैं, लेकिन बार-बार स्टॉप-एंड-गो ट्रैफिक की वजह से माइलेज थोड़ा कम हो सकता है। वहीं, हाईवे पर स्थिर गति में मैनुअल कारें बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी प्रदान करती हैं।

ड्राइविंग स्टाइल का असर
सिर्फ कार का ट्रांसमिशन ही नहीं, बल्कि ड्राइविंग स्टाइल भी माइलेज को प्रभावित करता है। अचानक एक्सीलरेशन, तेज ब्रेकिंग और गलत गियर शिफ्टिंग से पेट्रोल की खपत बढ़ जाती है। स्मूद और बैलेंस ड्राइविंग दोनों ही कारों में अच्छा माइलेज दे सकती है।

मेंटेनेंस और लागत
मैनुअल कारें आमतौर पर सस्ती होती हैं और उनका मेंटेनेंस भी कम खर्चीला होता है। वहीं, ऑटोमैटिक कारें थोड़ी महंगी होती हैं और उनकी सर्विसिंग लागत भी अधिक हो सकती है। हालांकि, सुविधा और कम्फर्ट के कारण ऑटोमैटिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है।

(मंजू कुमारी)

7