Tata Motors: कमर्शियल के बाद पैसेंजर व्हीकल की कीमतें भी बढ़ीं, टाटा मोटर्स के वाहन 0.7% महंगे होंगे; जानें क्यों लिया यह फैसला 

Tata Motors Passenger Vehicle
X
Tata Motors Passenger Vehicle
Tata Motors: टाटा मोटर्स के पैसेंजर वाहन 1 फरवरी 2024 से महंगे हो जाएंगे। इसमें 0.7% की वृद्धि की गई है। कीमत बढ़ने के पीछे कंपनी ने इनपुट कॉस्ट बढ़ने को वजह बताया है।

Tata Motors: टाटा मोटर्स ने अपने यात्री वाहनों की कीमतों में वृद्धि का फैसला किया है। इसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल भी शामिल है। कीमतों में बढ़ोतरी 1 फरवरी 2024 से की जाएगी। टाटा मोटर्स के मुताबिक, सभी व्हीकल की एवरेज कीमत में 0.7% तक की बढ़ौतरी की जाएगी। मैन्युफैक्चरिंग की इनपुट कॉस्ट में हुई बढ़ोतरी की भरपाई करने के लिए यह फैसला लिया गया है।

इससे पहले मारुति ने भी 16 जनवरी से अपने सभी मॉडलों की कारों की कीमतों को 0.45% बढ़ाया है। इसके अलावा महिंद्रा ने थार, स्कॉर्पियो एन, स्कॉर्पियो क्लासिक और XUV700 की भी कीमतों में बढ़ोतरी कर चुकी है। हालांकि, महिंद्रा XUV700 के कुछ वेरिएंट्स की कीमत में कटौती भी की थी।

तीसरी तिमाही में बेचे 1 लाख 38 हजार 455 पैसेंजर व्हीकल

इस महीने की शुरुआत में टाटा मोटर्स ने बताया कि फाइनेंशियल ईयर 2024 की तीसरी तिमाही में उसकी टोटल ग्लोबल सेल्स सालाना आधार पर 9% बढ़कर 3,38,177 यूनिट्स रही। जबकि पैसेंजर व्हीकल की तीसरी तिमाही में ग्लोबल सेल्स सालाना आधार पर 5% बढ़कर 1,38,455 यूनिट्स रही।

कॉमर्शियल व्हीकल पहले ही हो चुके महंगे

एक महीने पहले 10 दिसंबर को टाटा मोटर्स ने अपने सभी कॉमर्शियल व्हीकल्स के दाम 3% तक बढ़ाने का ऐलान किया था। कंपनी ने बताया था कि बढ़े हुए दाम 1 जनवरी 2024 से प्रभावी होंगे। इसके बाद 1 जनवरी से कॉमर्शियल व्हीकल के बढ़े हुए दाम प्रभावी भी हो गए हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story