Logo
election banner
Royal Enfield की हिमालय 450 सीरीज की बाइक की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। इसके 4 वेरिएंट की कीमतों में अलग-अलग वृद्धि की गई है।  

Price Hike In Royal Enfield Himalayan 450: न्यू रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 एडवेंचर बाइक नए ट्विन-स्पार फ्रेम पर बेस्ड है। यह ओपन कार्ट्रिज यूएसडी फ्रंट फोर्क और  प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक रियर सस्पेंशन से लैस है। 

रॉयल एनफील्ड ने नवंबर 2023 में हिमालयन 450 एडवेंचर बाइक की कीमत का खुलासा किया था। बाइक को 3 ट्रिम लेवल्स;  बेस, पास और समिट में पेश किया गया था। इसकी एक्स शोरूम कीमत 2.69 लाख रुपए से 2.84 लाख रुपए के बीच है। यह इंट्रोडक्टरी प्राइस था। यह केवल 31 दिसंबर, 2023 तक ही लागू था, लेकिन अब रॉयल एनफील्ड हिमालयन की कीमतें 16,000 रुपए तक बढ़ा दी हैं। 

कुछ इस तरह बढ़ गई कीमतें 

एंट्री लेवल हिमालयन 450 काजा ब्राउन पेंट स्कीम अब 16,000 रुपये महंगी हो गई है। अब इसकी एक्स शोरूम कीमत 2.69 लाख रुपए से बढ़कर 2.85 लाख रुपए हो गई है, जबकि कंपनी ने स्लेट ब्लू और साल्ट वेरिएंट की कीमतें 15,000 रुपए बढ़ा दी हैं। अब इसकी एक्स शोरूम कीमत 2.89 लाख रुपए हो गई है। हिमालयन 450 के कामेट व्हाइट और हेनले ब्लैक विकल्प की कीमत को अब 14,000 रुपए बढ़ा दिया है। कामेट व्हाइट की कीमत अब 2.93 लाख रुपए है, जबकि हैनले ब्लैक की एक्स शोरूम कीमत 2.98 लाख रुपए है। 

हिमालयन-450 में नया 451.65cc, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगाया गया है। जिसे शेरपा 450 के नाम से जाना जाता है। यह सिंगल सिलेंडर इंजन 8,000rpm पर 40bhp का पावर और 5,500rpm पर 40Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस पावरट्रेन को स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इस बाइक में तीन अलग-अलग राइडिंग मोड दिए गए हैं, जिसमें इको, परफॉर्मेंस (रियर एबीएस के साथ), और परफॉर्मेंस (रियर एबीएस डिसएंगेज्ड के साथ) शामिल हैं। यह बाइक 21 इंच के फ्रंट और 17 इंच के वायर-स्पोक रिम्स से लैस है, जो कस्टम ट्यूब वाले CEAT टायरों के साथ आती हैं। 

5379487