Maruti Suzuki Car Price On Hike: मारुति कारों की कीमतों में इजाफा, नेक्सा डीलरशिप की कारें 50 हजार तक हुईं महंगी, जानें नए प्राइस  

Maruti Suzuki Car Price On Hike
X
Maruti Suzuki Car Price On Hike
मारुति सुजुकी की कारों की कीमतें एक जनवरी से बढ़ गई हैं। इसके नेक्सा डीलरशिप की कारों में 50 हजार रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है जबकि 2 कारों की कीमतों में कमी भी आई है।

Maruti Suzuki Car Price On Hike: मारुति सुजुकी ने 1 जनवरी से अपनी कईं कारों की कीमतों में इजाफा किया है। इसमें उसके एरिना और नेक्सा दोनों डीलरशिप के मॉडल शामिल है। नेक्सा डीलरशिप में 8 मॉडल को सेल किया जा रहा है। इसमें इग्निस, बलेनो, फ्रोंक्स, ग्रैंड विटारा, जिम्नी, XL6, एनविक्टो और सियाज शामिल है। कंपनी ने इनकी कीमतों में 50 हजार रुपए तक की बढ़ोतरी की है तो वहीं कुछ मॉडल में 10 हजार रुपए तक कमी भी की है।

इन कारों की कीमतों में कितना हुआ इजाफा

मारुति इग्निस की नई कीमतें 5.84 से लेकर 8.25 लाख हो गई। इसकी कीमत में 50 हजार रुपए की कमी आई है। वहीं बलेनो की नई कीमतें अब 6.66 लाख रुपए से लेकर 9.88 लाख रुपए हो चुकी है। इसकी कीमत में 5000 रुपए तक बढ़ा दिए गए हैं। फ्रोंक्स की नई कीमतें अब 8.47 लाख रुपए से लेकर 13.04 लाख रुपए हो गई, यानी इसकी कीमतों में 5,000 रुपए तक बढ़ा दिए गए हैं।

ग्रैंड विटारा की नई कीमतें अब 10.80 लाख रुपए से लेकर 20.09 लाख रुपए हो चुकी है। यानी इसकी कीमतों में 10,000 रुपए तक बढ़ा दिए गए हैं। जिम्नी की नई कीमतें अब 12.74 लाख रुपए से लेकर 14.95 लाख रुपए हो चुकी है। यानी इसकी कीमतों में 10,000 रुपए तक की कमी आई है। XL6 की नई कीमतें अब 12.56 लाख रुपए से लेकर 14.77 लाख रुपए हो चुकी है। यानी इसकी कीमतों में 5,000 रुपए तक बढ़ा दिए गए हैं।

इनविक्टो की नई कीमतें अब 25.21 लाख रुपए से लेकर 29.02 लाख रुपए हो चुकी है। इसकी कीमतों में 50,000 रुपए तक बढ़ा दिए गए हैं। सियाज की नई कीमतें अब 9.40 लाख रुपए से लेकर 12.45 लाख रुपए हो चुकी है। यानी इसकी कीमतों में 15,000 रुपए तक बढ़ा दिए गए हैं। हालांकि कंपनी इन मॉडल पर जनवरी में डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story