Magnite Facelift: निसान की ये दमदार और सस्ती SUV डीलरशिप पर पहुंची; टाटा पंच और हुंडई एक्सटर से मुकाबला

Nissan Magnite facelift
X
Nissan Magnite facelift
निसान इंडिया ने मैग्नाइट फेसलिफ्ट को कल लॉन्च किया था। ऐसे में लॉन्चिंग के एक दिन बाद ही डीलरशिप पर पहुंचने लगी है।लोग इसे डीलरशिप जाकर देख सकते हैं।

Nissan Magnite facelift starts reaching dealerships: निसान इंडिया ने मैग्नाइट फेसलिफ्ट को कल लॉन्च किया था। ऐसे में लॉन्चिंग के एक दिन बाद ही डीलरशिप पर पहुंचने लगी है। जो भी लोग इसे खरीदना चाहते हैं वो अब सीधे डीलरशिप जाकर पहले इसे देख सकते हैं। खास बात ये है कि कंपनी ने इसे मौजूद मैग्नाइट की एक्स-शोरूम पर ही लॉन्च किया है। यानी इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपए है। अब ये SUV पहले से ज्यादा अपडेट हो गई है। इसमें पुराने मॉडल की तुलना में कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। बता दें कि भारतीय बाजार में मैग्नाइट को 2020 में लॉन्च किया गया था। तब से ये देश की पॉपुलर SUVs की लिस्ट में शामिल है।

मैग्नाइट फेसलिफ्ट का डिजाइन
न्यू मैग्नाइट फेसलिफ्ट के डिजाइन की बात करें तो इसमें M शेप सिग्नेचर लाइट मिलती है। कंपनी ने इसमें डायमंड कट 16-इंच एलॉय व्हील्स दिए हैं। इसमें 7-इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है। इस SUV में नया सरनराइज ऑरेंज कलर शामिल किया गया है। अपने लुक और इस शानदार कलर के साथ ये काफी बोल्ड SUV नजर आती है। कंपनी ने इस कुल 13 कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। इतना ही नहीं, इसे थ्री-टोन कलर कोआर्डिनेशन में भी खरीद पाएंगे।

Nissan Magnite facelift
Nissan Magnite facelift

मैग्नाइट फेसलिफ्ट का इंजन
निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट के पावरट्रेन ऑप्शन में कोई चेंजेस नहीं किए गए हैं। इसमें 1.0-लीटर B4D नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जो 72PS का पावर और 96Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 1.0-लीटर HRAO टर्बो-पेट्रोल इंजन भी मिलता है, जो 99PS का पावर और 160Nm का टॉर्क जनरेट करता है। नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल यूनिट में 5-स्पीड MT और 5-स्पीड AMT ऑप्शन हैं, जबकि टर्बो-पेट्रोल यूनिट में 5-स्पीड MT और CVT ऑप्शन दिए हैं।

Nissan Magnite facelift
Nissan Magnite facelift

मैग्नाइट फेसलिफ्ट के फीचर्स
बात करें मैग्नाइट फेसलिफ्ट के फीचर्स की तो इसमें कई शानदार या यूजफुल फीचर्स मिलेंगे। कंपनी ने इसमें अराउंड व्यू मॉनिटर, न्यू आई की, वॉक अवे लॉक, वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स दिए हैं। इसमें रिमोट इंजन स्टार्ट इन 60 मीटर फीचर भी मिलता है। इसकी मदद से कार के इंजन को 60 मीटर दूर से ऑन कर पाएंगे। इसमें साफ-सुधरी हवा के लिए एडवांस एयर फिल्टर भी दिया गया है। ऑटो डिम फ्रेमलेस IRVM का फीचर भी मिलता है।

मैग्नाइट फेसलिफ्ट की सेफ्टी
बात करें इसकी सेफ्टी की तो इसमें 6 एयरबैग शामिल किए गए हैं। कंपनी का दावा है कि ये कार बेस्ट इन क्लास कम्फर्ट के साथ आती है। इसमें 360 डिग्री लेदर टच मिलता है, जो इस सेगमेंट में पहली बार है। इसमें हीट इंसुलेशन कोटिंग वाली सीट्स मिलती हैं। 4 एम्बिएंट लाइट है। इसमें 540 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। कुल मिलाकर कंपनी ने फेसलिफ्ट मॉडल को मौजूदा मॉडल की तुलना में काफी शानदार और बोल्ड बना दिया है।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story