haribhoomi hindi news
Price Hike: एमजी मोटर ने बढ़ती इनपुट लागत के चलते कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। कंपनी ने सभी मॉडल की प्राइस में करीब 2% तक की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है।

Price Hike: जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया (JSW MG Motor India) ने 1 अप्रैल 2026 से अपने पूरे पोर्टफोलियो की कीमतों में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। यह नई कीमतें कंपनी की सभी कारों पर लागू होंगी, जिनमें एमजी हेक्टर, एमजी विंडसर ईवी, एमजी कॉमेट ईवी और एमजी एस्टर शामिल हैं।

क्यों बढ़ीं कीमतें?
कंपनी के अनुसार, बढ़ती इनपुट लागत के चलते यह फैसला लिया गया है। MG ने अपने सभी मॉडलों की कीमतों में करीब 2% तक की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। ग्राहक नई कीमतों की जानकारी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शोरूम से प्राप्त कर सकते हैं।

MG Majestor की कीमत जल्द 
एमजी मोटर इंडिया में अपनी नई 7-सीटर एसयूवी MG Majestor की कीमत का भी जल्द खुलासा करने वाली है। इसे 12 फरवरी 2026 को लॉन्च किया गया था और भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Toyota Fortuner, Volkswagen Taigun R-Line और Skoda Kodiaq जैसी SUVs से होगा।

प्रीमियम इंटीरियर और फीचर्स
नई MG Majestor का इंटीरियर काफी लग्जरी फील देता है। इसमें स्मोक एबोनी थीम के साथ लेदर सीट्स दी गई हैं, जिनमें वेंटिलेशन और मसाज फंक्शन मिलता है। इसके अलावा कार में पैनोरमिक सनरूफ, 12-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम, डिजिटल की और दो वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कार में 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, मेमोरी एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल भी मिलता है। इसके साथ ही जेस्चर कंट्रोल से खुलने वाला टेलगेट और एडवांस हेडलाइट कंट्रोल इसे और खास बनाते हैं।

दमदार स्पेस
MG Majestor में 343 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जिसे पीछे की सीटें फोल्ड करके 1350 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। MG की यह नई SUV प्रीमियम फीचर्स और स्पेस के साथ ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तैयार है।

(मंजू कुमारी)

7