Maruti ने 2023 में सबसे ज्यादा 20 लाख कार बेचीं, ढाई लाख से अधिक यूनिट्स निर्यात भी कीं 

Maruti Suzuki Sales In 2023
X
Maruti Suzuki Sales In 2023
Maruti Suzuki Sales: मारुति सुजुकी ने साल 2023 में कार बेचने के मामले में 20 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। लेकिन कंपनी ने दिसंबर महीने में निराश किया,  कंपनी ने अपने ने पिछले बिक्री के आंकड से पीछे रह गई। 

Maruti Suzuki Sales: मारुति सुजुकी इंडिया की दिसंबर 2023 की सेल्स 1 लाख 37 हजार 551 यूनिट रही। जबकि दिसंबर 2022 में कंपनी की 1 लाख 39 हजार 347 यूनिट बेची थी। इसके चलते कंपनी की बिक्री में 1.28 प्रतिशत की कमी आई है।

कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि पैसेंजर व्हीकल्स, कमर्शियल व्हीकल्स और थर्ड पार्टी को आपूर्ति सहित पिछले महीने कुल घरेलू बिक्री 5.86 प्रतिशत घटकर 1 लाख 10 हजार 667 यूनिट रही। यह दिसंबर 2022 में 1,17,551 यूनिट थीं। हालांकि, 2023 में कंपनी ने रिकॉर्ड बिक्री करते हुए 20 लाख यूनिट्स का आंकड़ा पार कर लिया। इसमें अब तक सबसे ज्यादा 2 लाख 69 हजार 46 यूनिट का निर्यात भी शामिल है।

कंपनी के अनुसार, दिसंबर 2023 में कुल घरेलू यात्री वाहन (पीवी) की बिक्री 6.46 प्रतिशत घटकर 1,04,778 यूनिट रही। यह 2022 दिसंबर में 1 लाख 12 हजार 010 यूनिट थी। ऑल्टो और एस-प्रेसो सहित कम कीमत की कारों की बिक्री 2022 के दिसंबर महीने में 9 हजार 765 यूनिट थी,। यह दिसंबर माह में घटकर 2 हजार 557 यूनिट हो गई। इसी तरह बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस, स्विफ्ट, टूर एस और वैगनआर जैसे मॉडल सहित कॉम्पैक्ट कार की बिक्री दिसंबर 2023 में घटकर 45 हजार 741 यूनिट रही। 2022 दिसंबर में यह 57 हजार 502 यूनिट थी। ब्रेजा, अर्टिगा, फ्रोंक्स, ग्रैंड विटारा, इनविक्टो, जिम्नी, एस-क्रॉस और एक्सएल-6 सहित यूटिलिटी वाहन की बिक्री पिछले महीने 45,957 यूनिट रही जबकि 2022 की इसी अवधि में यह आकड़ा 33,008 यूनिट था।

मिड साइज सेडान सियाज की बिक्री पिछले महीने सिर्फ 489 यूनिट रही, जो दिसंबर 2022 में 1,554 यूनिट थी। वैन ईको की बिक्री 10,034 यूनिट रही, जो 2022 के इसी महीने 10,581 यूनिट थी। मारुति सुजुकी के अनुसार, दिसंबर 2023 में उसका निर्यात बढ़कर 26,884 हो गया, जो दिसंबर 2022 में 21,796 यूनिट था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story