Kia SUV: रोजमर्रा की ड्राइविंग के लिए ऑटोमैटिक गाड़ियां बहुत पसंद की जा रही हैं। ऐसे में किआ ने Sonet के 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ मिलने वाला 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ट्रांसमिशन (7DCT) भी अब ज्यादा वेरिएंट्स में उपलब्ध है।

Kia SUV: किआ इंडिया ने अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV Kia Sonet का नया 2026 मॉडल (MY26) भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस अपडेट के साथ ग्राहकों को ज्यादा वैल्यू और ज्यादा ऑप्शन देने की कोशिश की है। खास बात यह है कि अब सोनेट के कुछ ऑटोमैटिक वेरिएंट्स की कीमत 10 लाख रुपये से कम रखी गई है, जिससे ज्यादा लोग ऑटोमैटिक कार खरीद सकेंगे।

अब सस्ती ऑटोमैटिक Sonet

  • आजकल शहरों में बढ़ते ट्रैफिक की वजह से लोग ऑटोमैटिक कारों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं क्योंकि इन्हें चलाना आसान होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए Kia ने Sonet के 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ मिलने वाले 6-स्पीड ऑटोमैटिक (6AT) को अब ज्यादा वेरिएंट्स में उपलब्ध करा दिया है।
  • अब यह इंजन HTE(O), HTK(O), HTK+ और HTK+(O) वेरिएंट्स में भी मिलेगा। इससे पहले ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन पाने के लिए ग्राहकों को महंगे टॉप वेरिएंट्स चुनने पड़ते थे।

टर्बो पेट्रोल में भी नए ऑप्शन
इसके अलावा Sonet के 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ मिलने वाला 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ट्रांसमिशन (7DCT) भी अब ज्यादा वेरिएंट्स में उपलब्ध है। यह इंजन अब HTK(O) और HTK+(O) वेरिएंट्स में भी मिलेगा। इस कदम के बाद Sonet अपने सेगमेंट की ऐसी SUV बन गई है जो 10 लाख रुपये से कम कीमत में 6AT और 7DCT दोनों ऑटोमैटिक विकल्प देती है।

कितनी है कीमत?
नई MY26 Sonet के ऑटोमैटिक वेरिएंट्स की शुरुआती कीमत ₹9,77,900 (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जबकि टर्बो पेट्रोल DCT वेरिएंट की कीमत ₹9,89,900 (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

MY26 Sonet ऑटोमैटिक वेरिएंट्स प्राइस 

Diesel (1.5L)

HTE(O) – 6AT – ₹9,77,900
HTK(O) – 6AT – ₹10,72,900
HTK+ – 6AT – ₹11,08,900
HTK+(O) – 6AT – ₹11,56,900

Turbo Petrol (1.0L)

HTK(O) – 7DCT – ₹9,89,900
HTK+(O) – 7DCT – ₹10,83,900

डेली यूज के लिए ऑटोमैटिक कारें बेस्ट 
किआ इंडिया ने कहा कि आज के समय में ग्राहक रोजमर्रा की ड्राइविंग के लिए ऑटोमैटिक कारों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसी मांग को देखते हुए कंपनी ने MY26 Sonet में सस्ती कीमत पर ऑटोमैटिक और टर्बो पेट्रोल विकल्प पेश किए हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहक आधुनिक और आरामदायक ड्राइविंग का अनुभव ले सकें।

(मंजू कुमारी)