Logo
election banner
हुंडई के लिए अप्रैल 2024 में एक बार फिर क्रेटा सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी। कंपनी ने पिछले महीने क्रेटा की 15,447 यूनिट बेचीं। ये कंपनी के लिए एकमात्र ऐसी कार है जिसकी 10 हजार से ज्यादा यूनिट बिकीं।

(मंजू कुमारी)
हुंडई के लिए अप्रैल 2024 में एक बार फिर क्रेटा सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी। कंपनी ने पिछले महीने क्रेटा की 15,447 यूनिट बेचीं। ये कंपनी के लिए एकमात्र ऐसी कार है जिसकी 10 हजार से ज्यादा यूनिट बिकीं। कंपनी के दूसरे सभी 10 मॉडल को ईयरली बेसिस पर डिग्रोथ का सामना करना पड़ा। क्रेटा की दम पर कंपनी ने 1% की ईयरली ग्रोथ दर्ज की है। हुंडई के लिए टक्सन और आयोनिक 5 सबसे कम बिकने वाले मॉडल रहे। कोना इलेक्ट्रिक की एक भी यूनिट नहीं बिकी। ऐसे में आप इस महीने हुंडई की कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तब आपको इसकी सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल के बारे में पता होना चाहिए।

Hyundai Sales Breakup April 2024 (1)
Hyundai Sales Breakup April 2024 (1)

क्रेटा की अप्रैल 2024 में 15,447 यूनिट बिकीं, जबकि अप्रैल 2023 में ये आंकड़ा 14,186 यूनिट का था। यानी सालाना आधार पर इसकी 1,261 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 8.89% की ईयरली ग्रोथ मिली। वेन्यू की 9,120 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल 2023 में ये आंकड़ा 10,342 यूनिट का था। यानी सालाना आधार पर इसकी 1,222 यूनिट कम बिकीं और इसे 11.82% की डिग्रोथ मिली।

एक्सटर की 7,756 यूनिट बिकीं। i20 की 5,199 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल 2023 में ये आंकड़ा 6,472 यूनिट का था। यानी सालाना आधार पर इसकी 1,273 यूनिट कम बिकीं और इसे 19.67% की डिग्रोथ मिली। i10 निओस की 5,117 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल 2023 में ये आंकड़ा 6,839 यूनिट का था। यानी सालाना आधार पर इसकी 1,722 यूनिट कम बिकीं और इसे 25.18% की डिग्रोथ मिली।

Hyundai Sales Breakup April 2024 (1)
Hyundai Sales Breakup April 2024 (1)

ऑरा की 4,526 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल 2023 में ये आंकड़ा 5,085 यूनिट का था। यानी सालाना आधार पर इसकी 559 यूनिट कम बिकीं और इसे 10.99% की डिग्रोथ मिली। वरना की 1,571 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल 2023 में ये आंकड़ा 4,001 यूनिट का था। यानी सालाना आधार पर इसकी 2,430 यूनिट कम बिकीं और इसे 60.73% की डिग्रोथ मिली।

अल्काजार की 1,219 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल 2023 में ये आंकड़ा 2,037 यूनिट का था। यानी सालाना आधार पर इसकी 818 यूनिट कम बिकीं और इसे 40.16% की डिग्रोथ मिली। टक्सन की 201 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल 2023 में ये आंकड़ा 550 यूनिट का था। यानी सालाना आधार पर इसकी 349 यूनिट कम बिकीं और इसे 63.45% की डिग्रोथ मिली।

आयोनिक 5 की 45 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल 2023 में ये आंकड़ा 189 यूनिट का था। यानी सालाना आधार पर इसकी 144 यूनिट कम बिकीं और इसे 76.19% की डिग्रोथ मिली। इस तरह कंपनी ने अप्रैल 2024 में कुल 50,201 गाड़ियां बेचीं। जबकि अप्रैल 2023 में ये आंकड़ा 49,701 यूनिट का था। यानी हुंडई ने 500 कार ज्यादा बेचीं और उसे 1.01% की ईयरली ग्रोथ मिली।
 

5379487