(मंजू कुमारी)
हुंडई मोटर इंडिया ने पहले क्या कहा था?
हाईब्रिड मॉडल के दावे से कुछ महीने पहले हुंडई मोटर इंडिया के एवीपी, कॉर्पोरेट अफेयर्स और कॉर्पोरेट संचार पुनीत आनंद ने कहा था कि कंपनी इलेक्ट्रिक वाहनों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने कहा, "हम इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर फोकस बढ़ा रहे हैं, क्योंकि भारत सरकार ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के इलेक्ट्रिफिकेशन की दिशा में काफी पॉजिटिव तरीके से काम कर रही है। हाइब्रिड के लिए कोई योजना नहीं है।"
2026 या 2027 में हाइब्रिड SUV मिलेगी?
लेकिन, हालिया रिपोर्ट्स का कहना है कि हुंडई अपनी मिडसाइज़ एसयूवी और सेडान में हाइब्रिड पावरट्रेन ऑप्शन पेश कर सकती है। हुंडई और किया कॉर्पोरेशन को भारत में अपनी सबसे बिक्री होने वाली मिड-साइज़ क्रेटा एसयूवी के साइज के हाइब्रिड स्पोर्ट-यूटिलिटी वाहन का वैल्यूएशन किया जा रहा है। हुंडई और किया दोनों 2026 या 2027 में भारत में हाइब्रिड SUV के लॉन्च की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं।
हुंडई क्रेटा पर बेस्ड अपनी पहली लोकल प्रोडक्शन इलेक्ट्रिक व्हीकल को एक साल से भी कम वक्त में लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके अलावा एक मास्टर-मार्केट इलेक्ट्रिक व्हीकल पाइपलाइन में है, जो 2026-2027 में भारतीय सड़कों पर दौड़ता दिखाई देगा। नई पीढ़ी के वाहनों की कीमतों को नियंत्रत में रखने के लिए हुंडई ने भारतीय बैटरी निर्माता एक्साइड इंडस्ट्रीज के साथ साझेदारी की है ताकि बैटरी सेल को लोकल बनाया जा सके।









