Logo
Hyundai SUV: 2026 हुंडई एक्सटर अपने नए डिजाइन, एडवांस फीचर्स और किफायती कीमत के साथ माइक्रो-SUV सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश करती है।

Hyundai SUV: हुंडई मोटर्स ने भारत में अपनी लोकप्रिय माइक्रो एसयूवी Hyundai Exter का अपडेटेड 2026 मॉडल लॉन्च कर दिया है। Tata Punch को सीधी टक्कर देने वाली इस कार की शुरुआती कीमत 5.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि टॉप वेरिएंट 9.42 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाता है।

एक्सटीरियर में क्या नया?
2026 Exter के डिजाइन को और आकर्षक बनाने के लिए फ्रंट में डार्क फिनिश वाली नई ग्रिल दी गई है, जो इसे ज्यादा बोल्ड लुक देती है। इसके अलावा 15-इंच के नए अलॉय व्हील्स, रियर में अपडेटेड स्पॉइलर और टेलगेट डिजाइन इसे फ्रेश अपील देते हैं। 1,643 मिमी की ऊंचाई के साथ Hyundai का दावा है कि यह अपने सेगमेंट की सबसे ऊंची कारों में से एक है, जिससे केबिन में ज्यादा स्पेस का अहसास होता है।

नए कलर ऑप्शन
नई Exter अब 7 सिंगल और 1 डुअल-टोन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें Golden Bronze और Titanium Black Matte जैसे नए रंग जोड़े गए हैं। इसके अलावा Titan Grey, Atlas White, Starry Night और Ranger Khaki जैसे ऑप्शन भी मिलते हैं।

इंटीरियर और कम्फर्ट
इंटीरियर में नेवी और ग्रे थीम के साथ नया 3D कार्बन पैटर्न डैशबोर्ड दिया गया है। D-कट स्टीयरिंग व्हील, 3D फिनिश और मेटल पैडल इसे प्रीमियम फील देते हैं। लंबी ड्राइव के लिए आर्मरेस्ट और 391 लीटर का बूट स्पेस भी बरकरार रखा गया है।

फीचर्स से भरपूर
इसमें कंपनी-फिटेड डैशकैम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, रियर Type-C चार्जिंग पोर्ट और 300 से ज्यादा वॉइस कमांड जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही Hyundai का Bluelink कनेक्टेड सिस्टम 60 से ज्यादा स्मार्ट फीचर्स कंट्रोल करने की सुविधा देता है।

इंजन और पावरट्रेन
नई Exter में 1.2-लीटर Kappa पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसमें MT और AMT दोनों विकल्प उपलब्ध हैं। इसके अलावा CNG वेरिएंट भी मिलता है, जो बेहतर माइलेज के लिए उपयुक्त है। कुल मिलाकर, नई एक्सटर अपने नए डिजाइन, एडवांस फीचर्स और किफायती कीमत के साथ माइक्रो-SUV सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश करती है।

(मंजू कुमारी)

7