Logo
Car Feature: पुश बटन फीचर का सबसे बड़ा फायदा इसकी सुविधा है। ड्राइवर को बार-बार चाबी निकालने या लगाने की जरूरत नहीं होती। सिर्फ की-फॉब को पास रखकर कार को लॉक, अनलॉक और स्टार्ट किया जा सकता है।

Car Feature: देश में आज कई कार निर्माता अलग-अलग सेगमेंट में नई गाड़ियां लॉन्च कर रहे हैं और इनमें कई एडवांस फीचर्स दिए जा रहे हैं। इन्हीं में से एक लोकप्रिय फीचर है Push Button Start-Stop, जो पहले केवल महंगी कारों तक सीमित था, लेकिन अब यह फीचर बजट और मिड-रेंज कारों के टॉप वेरिएंट ही नहीं, बल्कि कई मॉडलों के बेस और मिड वेरिएंट में भी मिलने लगा है।

नई कारों में बढ़ता ट्रेंड
Push Button Start-Stop फीचर के साथ ड्राइवर को चाबी लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। कार के साथ मिलने वाला स्मार्ट की-फॉब अगर आपके पास या जेब में है, तो सिर्फ एक बटन दबाकर कार को स्टार्ट या बंद किया जा सकता है। यही वजह है कि यह फीचर अब तेजी से आम कारों में भी शामिल किया जा रहा है।

क्या हैं इसके फायदे?

  • इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा इसकी सुविधा है। ड्राइवर को बार-बार चाबी निकालने या लगाने की जरूरत नहीं होती। सिर्फ की-फॉब को पास रखकर कार को लॉक, अनलॉक और स्टार्ट किया जा सकता है। इससे समय की बचत होती है और ड्राइविंग अनुभव भी ज्यादा आसान बनता है।
  • इसके अलावा, यह फीचर कार की सुरक्षा को भी बेहतर बनाता है, क्योंकि बिना स्मार्ट की के कार को स्टार्ट करना मुश्किल होता है। कई कारों में की-लेस एंट्री के साथ ऑटो लॉक-अनलॉक की सुविधा भी मिलती है, जो इसे और ज्यादा उपयोगी बनाती है।

क्या हैं इसके नुकसान?
हालांकि यह फीचर सुविधाजनक है, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं। कई बार लोग जल्दबाजी में कार को पूरी तरह बंद करना भूल जाते हैं और स्टार्ट स्थिति में ही बाहर निकल जाते हैं। कुछ महंगी कारों में ऑटो शट-ऑफ फीचर मिलता है, लेकिन यह हर मॉडल में नहीं होता।
दूसरा, यह फीचर आमतौर पर टॉप वेरिएंट में मिलता है, जिससे कार की कीमत बढ़ जाती है। तीसरा, अगर स्मार्ट की-फॉब की बैटरी खत्म हो जाए, तो कार को स्टार्ट या लॉक-अनलॉक करना मुश्किल हो सकता है, जिससे ड्राइवर को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

(मंजू कुमारी)

5379487