Tulsi Vastu Tips: किचन में कहां रखें तुलसी का पौधा? साथ ही जानें वास्तु से जुड़ी कुछ जरुरी सावधानियां

Tulsi Vastu Tips for Kitchen
X
तुलसी का पौधा घर की सही दिशा में लगाया जाए तो सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते है।
घर में पेड़-पौधे लगाने से सकारात्मकता का माहौल बना रहता है। इनमें भी यदि कुछ चुनिंदा पौधे शामिल हो तो और भी अच्छा रहता है। एक ऐसा ही पौधा है तुलसी का जिसे धन की देवी मां ल

Tulsi Vastu Tips: घर में पेड़-पौधे लगाने से सकारात्मकता का माहौल बना रहता है। इनमें भी यदि कुछ चुनिंदा पौधे शामिल हो तो और भी अच्छा रहता है। एक ऐसा ही पौधा है तुलसी का जिसे धन की देवी मां लक्ष्मी के प्रतीक के रूप में घर में रखा जाता है। हिंदू परिवारों में तुलसी का पौधा अवश्य मिलता है। कहा जाता है कि तुलसी का पौधा घर की सही दिशा में लगाया जाए तो सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते है। चलिए जानते है तुलसी से जुड़े वास्तु टिप्स।

किचन में कहां रखें तुलसी का पौधा?
(Kitchen Me Kaha Rakhe Tulsi)

वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन की उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा रखना शुभ माना गया है। इससे मां लक्ष्‍मी और मां अन्‍नपूर्णा का आशीर्वाद परिवार पर बना रहता है। मां के आशीर्वाद से घर में धन और धान्य दोनों की ही कमी नहीं रहती है।

किचन में तुलसी का पौधा रखने में रखें ये सावधानियां
(Kitchen Me Tulsi Ka Paudha Rakhne me Saavdhaniya)

  • - नियमित रूप से तुलसी का पूजन करें। बिना स्‍नान किए किचन में प्रवेश न करें और न ही अशुद्ध हाथों से तुलसी को स्पर्श करें।
  • - संध्या के समय तुलसी के पास घी का दीपक प्रज्ज्वलित करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है।
  • - रविवार और एकादशी के दिन तुलसी में भूल से भी जल अर्पित न करें और न ही तुलसी के पत्ते तोड़े। यह अशुभ होता है।
  • - किचन में जूठे बर्तन न रखें और न ही उसे गंदा छोड़े। रात्रि में किचन को अच्छी तरह स्वच्छ करने के बाद ही सोएं।
  • - किचन में कूड़े का डब्‍बा न रखें और न ही मांसाहार बनाएं या लाएं। इससे मां लक्ष्मी क्रोधित हो जाती है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story