Kitchen Vastu Tips: किचन में तुलसी का पौधा रखना शुभ या अशुभ? जानें क्या हैं नियम और सावधानियां

Tulsi ka Paudha Kitchen Vastu Tips
X
सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्त्व माना गया है।
हिंदू परिवारों में तुलसी के पौधे को रखने से जुड़े कई ख़ास नियम है, जिन्हें हर किसी के लिए जानना बेहद जरुरी है। अक्सर लोग तुलसी के पौधे को आंगन या बालकनी में रखते है, लेकिन कुछ लोग तुलसी का पौधा रसोई घर में रखते है।

Kitchen Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में रसोई घर से जुड़े कई नियम बताये गए है। सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्त्व माना गया है। धर्म शास्त्रों में इसे पवित्र और शुभ पौधा बताया गया है। साथ ही इसे धन की देवी मां लक्ष्मी के प्रतीक एक रूप में भी देखा जाता है। कहते है स्वयं मां लक्ष्मी इस पौधे में वास करती है। यही नहीं भगवान विष्णु की पूजा भी तुलसी के बिना अधूरी मानी जाती है। हिंदू धर्म में अधिकांश बार ईश्वर के भोग में तुलसी अवश्य चढ़ाई जाती है।

हिंदू परिवारों में तुलसी के पौधे को रखने से जुड़े कई ख़ास नियम है, जिन्हें हर किसी के लिए जानना बेहद जरुरी है। अक्सर लोग तुलसी के पौधे को आंगन या बालकनी में रखते है, लेकिन कुछ लोग तुलसी का पौधा रसोई घर में रखते है। लेकिन तुलसी का पौधा किचन में रखना शुभ है या अशुभ? चलिए जानते है-

किचन में तुलसी का पौधा रखना शुभ या अशुभ?
(Kitchen me Tulsi ka Paudha Shubh Ashubh)

वास्तु शास्त्र कहता है कि मंदिर के बाद रसोई घर में ही सबसे अधिक सकारात्मक ऊर्जा रहती है। किचन में मां अन्नपूर्णा का वास होता है, जिन्हें मां लक्ष्मी की सहायक देवी माना जाता है। यही वजह है कि तुलसी का पौधा किचन में रखना बेहद शुभ माना गया है। इससे पूरे घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है।

तुलसी का पौधा किचन में रखने के नियम
(Tulsi ka Paudha Kitchen me Rakhne ke Niyam)

  • - रसोई में तुलसी का पौधा उत्तर, उत्तर-पूर्व अथवा पूर्व दिशा में रखना चाहिए।
  • - किचन में तुलसी का पौधा रखने के बाद इसकी स्वच्छता का ध्यान जरूर रखें।
  • - किचन में तुलसी का पौधा रखा है, तो झूठे बर्तन सिंक में पड़े न रहने देवें।
  • - किचन में रखे तुलसी के पौधे की नियमित पूजा-अर्चना का ध्यान रखना चाहिए।
  • - किचन में रखे तुलसी के पौधे की पूजा में दीपक जरूर जलाना चाहिए।
  • - ध्यान रखें तुलसी के पौधे की रविवार के दिन पूजा अर्चना करना वर्जित होता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story