Logo
election banner
अंक शास्त्र के अनुसार बुधवार 24 अप्रैल का कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

24 April ka Ank Rashifal: आज 24 अप्रैल 2024 है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (24/04/2024, 2+4+4+2+0+2+4=18) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 18 (1+8=9) है, जिसका जोड़ 9 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 9 के स्वामी मंगल हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें बुधवार यानी 24 अप्रैल 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज के दिन कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज के दिन आपका दिन अच्छा बीतेगा। आज आप अपने रिश्तों पर भी ध्यान दे पाएंगे। तनाव समाप्त होगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन धन बचा कर चलें।
लकी नंबर:  7,      शुभ रंग: पीला

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर आज दिन आपका अच्छा रहेगा। कहीं बाहर का खाने पीने से बचें। आपके घर परिवार में खुशी आएगी। जिसके कारण आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। जीवन साथी या लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 2,     शुभ रंग:  हरा

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज के दिन आपको कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। परिवार का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आपको आपकी मेहनत का फल आज जरूर मिलेगा। आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। धन प्राप्त होने की संभावना है। धन को लेकर के मन प्रसन्न रहेगा। मन प्रसन्न होने की वजह से प्रेम में मधुरता रहेगी। परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन सतर्कता बरतें।
लकी नंबर: 40,      शुभ रंग: पीला

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज कार्यक्षेत्र में मेहनत करने की आवश्यकता है। आज परिणाम मिले-जुले रहेंगे। अपने आसपास के लोगों से सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। धैर्य बनाए रखें। भावुक होकर निर्णय ना लें। आज के दिन आप मेडिकेशन जरूर करें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी, परंतु धन खर्च अनावश्यक हो सकता है।
लकी नंबर:  18,        शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज करियर को लेकर के आप तनाव में हो सकते हैं। दिन में मेहनत करने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। पार्टनर आपसे प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इसलिए कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। धन को लेकर दिन अच्छा रहेगा।
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  काला

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ ही समय निकालने का प्रयास करेंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार में खुशहाली रहेगी। दिन अच्छा गुजरेगा। मित्रों से मुलाकात संभव है। कहीं से धन आने की संभावना है।
लकी नंबर:  58,     शुभ रंग: सफेद

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज कार्य क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। व्यापार करने वालों के लिए दिन अच्छा गुजरेगा। परिवार के सदस्य और रिश्तेदारों पर आज के दिन ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। धन से संबंधित परेशानियां भी समय पर हल होंगी। दिन अच्छा गुजरेगा। विवाद से बचें।
लकी नंबर: 50       शुभ रंग:  गुलाबी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज कार्यक्षेत्र में दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार या कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। धैर्य बनाए रखें। धन को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। धन को लेकर के किसी पर भी विश्वास करके ना चलें। कार्यक्षेत्र को लेकर के चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। धन की स्थिति सही रहेगी।
लकी नंबर:   28       शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज करियर व कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा रहेगा। आज तनाव कार्य क्षेत्र में समाप्त भी होगा। आज का दिन आप लोगों के लिए रिश्ते को लेकर के काफी हद तक अच्छा रहेगा। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज आपको धन से संबंधित परेशानी से भी छुटकारा प्राप्त होगा।
लकी नंबर: 80       शुभ रंग: पर्पल

5379487