haribhoomi hindi news
सारंगढ़ जिले के नगर पंचायत सरिया में देशी मदिरा का स्टॉक खत्म हो गया है। जिससे लेकर शराब प्रेमियों में जमकर आक्रोश देखा जा रहा है।

देवराज दीपक- सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले के नगर पंचायत सरिया में पिछले दो दिनों से देशी मदिरा का स्टॉक पूरी तरह खत्म हो गया है। जिससे हालात लगातार बिगड़ते नजर आ रहे हैं। शराब लेने पहुंच रहे लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है और इसी के साथ मदिरा प्रेमियों में तेज आक्रोश फैल गया है। 

बदलाव की प्रक्रिया से सप्लाई पर रोक
इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाएं तेज हो गई हैं कि कांच की शीशी में मिलने वाली देशी शराब को बंद कर अब प्लास्टिक की बोतलों में सप्लाई शुरू की जा सकती है। बताया जा रहा है कि, इसी बदलाव की प्रक्रिया के चलते फिलहाल सप्लाई रोक दी गई है, जिससे यह संकट पैदा हुआ है। 

desi Liquor Supplyअचानक सप्लाई बंद कर देना प्रबंधन की बड़ी लापरवाही
हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस खबर ने लोगों की नाराजगी को और भड़का दिया है। लोगों का कहना है कि, बिना किसी पूर्व सूचना के इस तरह अचानक सप्लाई बंद कर देना प्रबंधन की बड़ी लापरवाही को दर्शाता है। इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है, जिन्हें मजबूरी में अब विदेशी मदिरा दुकानों का रुख करना पड़ रहा है, जहां उन्हें ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है।

लोगों में असंतोष और नाराजगी
दुकान के आसपास लोगों में साफ तौर पर असंतोष और नाराजगी देखी जा रही है। लोग लगातार सवाल उठा रहे हैं कि, आखिर सप्लाई व्यवस्था को लेकर इतनी अनिश्चितता क्यों बनी हुई है और जिम्मेदार विभाग इस पर ध्यान क्यों नहीं दे रहा है। फिलहाल, सरिया में देशी मदिरा की कमी ने पूरे माहौल को गरमा दिया है और लोगों की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि आखिर कब तक स्थिति सामान्य होगी।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

7