haribhoomi hindi news
सचिन तेंदुलकर आज आएंगे दंतेवाड़ा, पहले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के शामिल होने की योजना थी, लेकिन अब उनका दौरा रद्द कर दिया गया है।

म्रिन्मय बोराई- दंतेवाड़ा। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेन्दुलकर के दंतेवाड़ा दौरे में अंतिम समय में बदलाव किया गया है। पहले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के शामिल होने की योजना थी, लेकिन अब उनका दौरा रद्द कर दिया गया है। कलेक्टर देवेश धुर्व ने इसकी पुष्टि की है।

इन कार्यक्रमों के रद्द होने की संभावना
पहले तय कार्यक्रम के अनुसार, तेंदुलकर को गीदम के पास पनेड़ा स्टेडियम का उद्घाटन और जावंगा ऑडिटोरियम में बच्चों से संवाद करना था। हालांकि अब समय की कमी को देखते हुए इन कार्यक्रमों के रद्द होने की संभावना जताई जा रही है।

दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी
जानकारी के मुताबिक,  जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से छिंदनार गांव पहुंचेंगे, जहां वे खेल मैदान का उद्घाटन करेंगे। प्रशासन ने इस दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्थानीय बच्चों और खेल प्रेमियों में तेंदुलकर को करीब से देखने को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। यह दौरा क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक साबित हो सकता है।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

7