Logo
election banner
Swapna Shastra : सोते समय अक्सर दिखाई देने वाले सपने हमारे असल जीवन की घटनाओं की तरफ इशारा करते है। कुछ सपने ऐसे होते है, जिन्हें हम भूल जाना चाहते है और कुछ ऐसे भी सपने होते है, जिनके बारे में हम जानना चाहते हैं।

Swapna Shastra : सोते समय अक्सर दिखाई देने वाले सपने हमारे असल जीवन की घटनाओं की तरफ इशारा करते है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक हर एक सपने का एक अर्थ होता है, जो भविष्य में होने वाली चीजों का संकेत देता है। कुछ सपने ऐसे होते है, जिन्हें हम भूल जाना चाहते है और कुछ ऐसे भी सपने होते है, जिनके बारे में हम जानना चाहते हैं। इसलिए हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे है, जिन्हें स्वप्न में देखना शुभ माना गया है। 

सपने में गुलाब का फूल देखना
(Sapne me Gulab Dekhna) 

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में गुलाब का फूल देखना भविष्य के लिहाज से अच्छा संकेत हैं। इसका अर्थ होता है कि, आपके ऊपर धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा बनी हुई है। इसलिए जल्द ही आपकी आर्थिक परेशानियां खत्म होंगी और आपके परिवार में कोई बड़ी खुशी आ सकती है।  

सपने में तोता देखना
(Sapne me Tota Dekhna) 

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में तोता देखना भी शुभ संकेत माना गया है। इसका अर्थ होता है कि, आपको जीवन में जल्द ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है। 

सपने में धन-दौलत देखना
(Sapne me Paisa Dekhna) 

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में धन-दौलत देखना शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि, भविष्य में आपको खूब सारी धन-दौलत मिलने वाली है। इसके अलावा आपके जीवन में चल रही मौजूदा आर्थिक समस्याओं का निपटारा भी जल्द हो सकता है। सिक्कों के खनकने का संकेत है इनकम बढ़ने वाली है। 

सपने में खुद को गरीब देखना
(Sapne me Khud ko Garib Dekhna)
 

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में खुद को गरीब देखना भी भविष्य के लिहाज से शुभ संकेत यही। इसका अर्थ है कि, भविष्य में आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होने वाली है और जल्द ही आप किसी संपत्ति के मालिक बन सकते है। संभावना यह भी है कि कार्यक्षेत्र में आपकी आय के नए-नए स्रोत बन सकते है। 

सपने में बारिश देखना 
(Sapne me Barish Dekhna) 

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में बारिश देखना बहुत शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि, यदि आप कोई व्यापारी है तो आपको कोई बड़ी डील मिल सकती है, जोकि भविष्य में आपके लिए बड़ी लाभकारी रहेगी। सपने में बारिश दिखाई देने का संकेत है कि जल्द आपकी किस्मत जागेगी और भाग्य चमकेगा। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं व जानकारियों पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
 

5379487