Shukrawar Ka Daan: शुक्रवार को करें इन विशेष चीजों का दान, सोई किस्मत रातों-रात चमक जायेगी

Shukrawar Ko Daan Karne Vali Cheeje
X
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुक्रवार के दिन कुछ चीजों को दान कर मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुक्रवार के दिन कुछ चीजों को दान कर मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है। ऐसा करने से व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्तिथि मजबूत होती

Shukrawar Ka Daan : हिंदू धर्म में हर एक दिन किसी न किसी देवी-देवताओं को समर्पित हैं। कहते है शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा आराधना करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन दान देने का भी विशेष महत्त्व माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुक्रवार के दिन कुछ चीजों को दान कर मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है। ऐसा करने से व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्तिथि मजबूत होती है।

कहते है जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्तिथि कमजोर होती है, उन्हें शुक्रवार के दिन दान-पुण्य जरूर करना चाहिए। शुक्र ग्रह के कमजोर होने की स्तिथि में व्यक्ति के विवाह संबंध होने में कई अड़चनें पैदा होती है। ऐसी स्तिथि में कुछ विशेष वस्तुओं का शुक्रवार को दान करना फलदायी हो सकता है।

शुक्रवार को करें इन चीजों का दान

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, शुक्रवार के दिन विवाहित स्त्रियों को लाल रंग युक्त श्रृंगार की चीजें दान करनी चाहिए। इनमें चूड़ियां, साड़ी, सिंदूर, कुमकुम आदि हो सकती है। इन चीजों का दान करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है और जीवन में आ रही कठिनाइयां दूर होने लगती है।

हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, शुक्रवार के दिन किसी विधवा महिला को सफेद कपड़े दान करने चाहिए। ऐसा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा शुक्रवार के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को पुरानी किताबें अथवा पुराने जूते दान करने से बिगड़ी किस्मत चमकने लगती है।

एक अन्य धार्मिक मान्यता के अनुसार, शुक्रवार के दिन रेशमी कपड़े, पुरानी चादरें आदि चीजें दान करनी चाहिए। इन चीजों का दान करने से घर में सुख-शांति का माहौल बना रहता है। साथ ही दांपत्य जीवन में भी मधुरता आती है। शुक्रवार के दिन नमक दान से शुक्र ग्रह संबंधी दोष दूर होते है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story