Shani Margi 2024: शनि कब होंगे मार्गी? न्यायपति की सीधी चाल से किन-किन राशि वालों को होगा फायदा, जानें

Shani Margi After Diwali 2024 Rashifal
X
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रहों में से शनिदेव सबसे धीमी चाल चलते है।
शनि अभी कुंभ राशि में मार्गी अवस्था में है और दिवाली बाद 15 नवंबर को शाम 7 बजकर 51 मिनट पर मार्गी होंगे। शनि के मार्गी होने पर 3 राशि के लोगों को जबरदस्त लाभ होने वाला है

Shani Margi 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रहों में से शनिदेव सबसे धीमी चाल चलते है। वह एक राशि में करीब ढाई साल तक निवास करते है। उनके इस नियम को देखते हुए उन्हें एक राशि में दोबारा आने में करीब 30 साल का समय लग जाता है। शनि के प्रकोप से हर कोई बचना चाहता है, क्योंकि उन्हें सबसे क्रूर ग्रह माना गया है। साथ ही शनिदेव को कर्मों का फल देने वाला देवता कहा गया है। हर व्यक्ति को जीवन में शनि प्रकोप झेलना होता ही है।

ज्योतिष के अनुसार, शनि मौजूदा समय में अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजित है, और मार्च 2025 तक इसी राशि में रहेंगे। हालांकि, शनि समय-समय पर राशि परिवर्तन करने के साथ-साख अपनी स्थिति में भी बदलाव करते है। शनि अभी कुंभ राशि में मार्गी अवस्था में है और दिवाली बाद 15 नवंबर को शाम 7 बजकर 51 मिनट पर मार्गी होंगे। शनि के मार्गी होने पर 3 राशि के लोगों को जबरदस्त लाभ होने वाला है। जानते है उन 3 भाग्यशाली राशियों के बारे में।

मकर राशिफल -शनि मार्गी 2024
(Makar Rashifal Shani Margi)

शनि की सीधी चाल मकर राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगी। शनि मकर राशि के दूसरे भाव में विराजमान है। इसके चलते इन जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के योग बनेंगे। साथ ही करियर में तरक्की के नए-नए अवसर मिलेंगे। इसके अलावा नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन और सैलरी में बढ़ोतरी का लाभ मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में नयी और बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। बाजार में निवेश करने का अच्छा समय रहेगा। तनाव से मुक्ति मिलेगी।

कर्क राशिफल -शनि मार्गी 2024
(Kark Rashifal Shani Margi)

कर्क राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना लाभकारी रहेगा। शनि कर्क राशि के आठवें भाग में विराजमान है। जिसकी वजह से इन जातकों को हर क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होगी। शनि के मार्गी होने से कर्क जातकों को भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा। शनि मार्गी अवधि के दौरान कर्क जातकों की आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। बेरोजगारों की नौकरी तलाश पूरी होगी। मानसिक तनाव से छुटकारा भी मिलने लगेगा।

मिथुन राशिफल -शनि मार्गी 2024
(Mithun Rashifal Shani Margi)

शनि का मार्गी होना मिथुन राशि के लोगों के जीवन को सकारातमक तरीके से प्रभावित करेगा। इन जातकों को किस्मत का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। रुके हुए कार्यों में तेजी देखने को मिलेगी। जातकों को जीवन में भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही घर के बड़े-बुजुर्गों का भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारीयों से अच्छे संबंध स्थापित होंगे। यही नहीं करियर के लिए विदेश जाने के भी योग बनेंगे। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story