Logo
Good Luck Vastu Tips: हमारे आसपास रहने वाली वस्तुओं में से किसी में सकारात्मक तो किसी में नकारात्मक ऊर्जा रहती है। इस तरह की ऊर्जाओं का प्रभाव हमारे जीवन पर किसी न किसी तरह से प्रभाव डालता है।

Good Luck Vastu Tips: हमारे आसपास रहने वाली वस्तुओं में से किसी में सकारात्मक तो किसी में नकारात्मक ऊर्जा रहती है। इस तरह की ऊर्जाओं का प्रभाव हमारे जीवन पर किसी न किसी तरह से प्रभाव डालता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस तरह की ऊर्जा का प्रभाव हमारे चौतरफा माहौल पर पड़ता है। जीवन में सुख-सौभाग्य की प्राप्ति के लिए रात को सोते समय अपने सिरहाने कुछ चीजें रखनी चाहिए, जो आपकी बंद किस्मत को खोलने का काम करेगी। 

भाग्‍य चमका देती है सिरहाने रखीं ये चीजें 

सिक्का: - धन की देवी मां लक्ष्‍मी जी को प्रसन्‍न रखने के लिए सिक्‍कों और नोटों को हमेशा आदर देना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप किसी बीमारी के शिकार है तो, रात्रि में सोते समय सिरहाने की पूर्व दिशा में एक सिक्का रख कर सोएं। इस उपाय को करने से बीमारी में जल्दी राहत मिलती है। 

चाकू: - यदि आप नींद या सपनों से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे है तो आपको रात को सोते समय अपने सिरहाने लोहे का चाकू, कैंची जैसी लोहे की नुकीली वस्तुएं रखनी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस उपाय को करने से रात में आने वाले बुरे स्वपन दूर होने लगते है। 

तांबे के बर्तन में पानी: -  वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप तनाव, नकारात्‍मकता से परेशान चल रहे हैं तो आपको रात्रि में सोते समय अपने सिरहाने पर तांबे के बर्तन में या लोटे में पानी भरकर रखना चाहिए। फिर सुबह उठकर इस पानी को किसी पेड़-पौधे में डाल देवें। इससे जीवन में सकारात्मकता आती है। 

सौंफ: - भारतीय किचनों में सौंफ का इस्तेमाल अवश्य होता है। सौंफ बड़े ग्रह दोष से निजात दिला सकती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की कुंडली में राहु दोष है, उन्हें एक कागज में थोड़ी सी सौंफ लपेटकर बिस्तर या तकिए के नीचे रखनी चाहिए। इस उपाय से तनाव की स्तिथि दूर होती है। 

छोटी इलायची: - रात को सोते समय सिरहाने पर छोटी इलायची रखें। ऐसा करने से नींद अच्छी आती है और विभिन्न तरह की शारीरिक, मानसिक और आर्थिक समस्‍याओं से राहत मिलती है। वास्तु शास्त्र में छोटी इलायची के एक नहीं अनेकों फायदे बताये गए हैं। 

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487