Logo
Morning Dreams in Brahm Muhurat: स्वप्न शास्त्र में ब्रह्म मुहूर्त के समय को काफी महत्वपूर्ण माना गया है। धर्म शास्त्रों के अनुसार सुबह 3 बजे से लेकर 5 बजे तक के समय में आने वाले स्वप्न अक्सर जीवन की सच्चाई का संकेत होते हैं।

Subha ke Sapne: सनातन धर्म में ब्रह्म मुहूर्त में उठना बेहद शुभ माना गया है। कहा जाता है कि ब्रह्म मुहूर्त में नियमित उठने वाले लोग जीवन में स्वस्थ रहते हैं। इसी तरह स्वप्न शास्त्र में भी ब्रह्म मुहूर्त के समय को काफी महत्वपूर्ण माना गया है। धर्म शास्त्रों के अनुसार सुबह 3 बजे से लेकर 5 बजे तक के समय में आने वाले स्वप्न अक्सर जीवन की सच्चाई का संकेत होते हैं। यहां हम कुछ ऐसे सपनों के बारे में बता रहे है, जिन्हें ब्रह्म मुहूर्त में देखना शुभ माना गया है। 

सपने में खुद को नदी में डुबकी लगाते हुए देखना
(Sapne me Nadi me Dubki Lagate Dekhna) 

स्वप्न शास्त्र के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में यदि आप स्वप्न में खुद को नदी में डुबकी लगाते हुए देखते है, तो यह शुभ संकेत होता है। इस स्वप्न का अर्थ है कि आपको अपना रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। इसके अलावा पहले किया गया कोई निवेश अच्छा लाभ आपको देने वाला है। 

सपने में अनाज का ढेर दिखाई देने का मतलब 
(Sapne me Anaj ka Dher Dikhai Dena) 

स्वप्न शास्त्र के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में यदि आप स्वप्न में अनाज का ढेर देखते है, तो यह शुभ संकेत होता है। कहा जाता है कि यदि आप सपने में खुद को अनाज के ढेर पर चढ़ा हुआ देखते है, तो भविष्य में आपको तगड़ा धनलाभ होने की संभावना बन रही है। 

सपने में बच्चे को हंसते हुए देखने का अर्थ 
(Sapne me Bacche ko Haste huye Dekhna) 

स्वप्न शास्त्र के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में यदि आप सपने में बच्चा हंसते हुए या मस्ती करते हुए देखते है, तो जीवन में अच्छे समय की शुरुआत का संकेत है। इस सपने का अर्थ होता है कि आपके ऊपर धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा होने वाली है और आपको तगड़ा धनलाभ होगा। 

सपने में दांत टूटता हुआ देखना 
(Sapne me Daant Tootna) 

स्वप्न शास्त्र के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में यदि आप सपने में दांत टूटता हुआ देखते है, तो यह नौकरी या व्यापार में मोटा लाभ दिलाने का संकेत है। 

सपने में पानी का घड़ा देखना
(Sapne me Paani ka Ghada Dekhna) 

स्वप्न शास्त्र के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में यदि सपने में पानी का घड़ा देखते है तो, यह भविष्य में आपको अपार धनलाभ और प्रॉपर्टी में मुनाफा देने का संकेत है। 

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487