Dhanteras 2024: कब है धनतेरस 29 या 30 अक्टूबर? नोट करें सही तारीख और खरीददारी का शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2024 Date Time and Purchasing Shubh Muhurat in India
X
मां लक्ष्मी, गणेश जी, भगवान धन्वंतरि और कुबेर देव की पूजा का दिन है 'धनतेरस' का पर्व।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन खरीदी गई चीजें जातक के जीवन में 13 गुना समृद्धि देती है। इस बार लोग धनतेरस की सही तारीख को लेकर भी असमंजस में है कि, धनतेरस 29

Dhanteras 2024: मां लक्ष्मी, गणेश जी, भगवान धन्वंतरि और कुबेर देव की पूजा का दिन है 'धनतेरस' का पर्व। धनतेरस के साथ ही पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत होती है। यह पर्व सुख और समृद्धि का प्रतीक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन खरीदी गई चीजें जातक के जीवन में 13 गुना समृद्धि देती है। इस बार लोग धनतेरस की सही तारीख को लेकर भी असमंजस में है कि, धनतेरस 29 अक्‍टूबर को मनाई जायेगी या फिर 30 अक्‍टूबर को।

धनतेरस 2024 की सही तारीख
(Dhanteras 2024 Date Time)

हिंदू धर्म में कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन 'धनतेरस' मनाई जाती है। इसे धन त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक कृष्‍ण त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 29 अक्टूबर 2024 को सुबह 10 बजकर 32 मिनट पर होगी। वहीं इसका समापन 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 16 मिनट पर होगा। उदयातिथि को देखते हुए इस वर्ष धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर 2024 मंगलवार के दिन मनाया जाएगा।

धनतेरस पर खरीदारी का शुभ योग
(Dhanteras 2024 Shubh Yog)

इस वर्ष धनतेरस पर 'त्रिपुष्कर योग' निर्मित हो रहा है। इस शुभ योग में खरीददारी करने पर जीवन में सुख और समृद्धि का विस्तार होगा। त्रिपुष्कर योग बेहद शुभ होता है। त्रिपुष्कर योग 29 अक्‍टूबर सुबह 6 बजकर 32 मिनट पर शुरू होगा और इसका समापन 30 अक्टूबर सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर होगा।

कहा जाता है कि, त्रिपुष्कर योग में खरीदी गईं चीजें 3 गुना अधिक फलदायी साबित होती हैं। पंचांग के अनुसार इस वर्ष धनतेरस पर खरीदारी का अभिजीत मुहूर्त 29 अक्टूबर की सुबह 11 बजकर 42 मिनट पर शुरू होगा। वहीं, इसका समापन दोपहर 12 बजकर 27 मिनट पर होगा।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story