Logo
election banner
Budh Margi 2024: ज्‍योतिष शास्‍त्र के अनुसार इस वक्त बुध ग्रह मीन राशि में वक्री चाल चल रहे हैं। वह 25 अप्रैल 2024 से 'बुध मार्गी' होंगे, इसका अर्थ है कि बुध अब सीधी चाल चलेंगे। बुध की सीधी चाल में परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ने वाला है।

Budh Margi 2024: ज्‍योतिष शास्‍त्र के अनुसार इस वक्त बुध ग्रह मीन राशि में वक्री चाल चल रहे हैं। वह 25 अप्रैल 2024 से 'बुध मार्गी' होंगे, इसका अर्थ है कि बुध अब सीधी चाल चलेंगे। बुध की सीधी चाल में परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ने वाला है। व्‍यापार, वाणी, संवाद और बुद्धि के कारक ग्रह बुध की यह चाल 3 राशि वालों के लिए लाभकारी सिद्ध होने वाली है। चुनिंदा तीन राशियों के लोगों की नौकरी-व्‍यापार और आर्थिक स्थिति पर प्रभाव होगा। 

बुध मार्गी का इन 3 राशियों पर होगा शुभ प्रभाव 
(Budh Margi Rashifal 25 April 2024) 

वृषभ राशि
(Vrashabh Rashifal) 

बुध ग्रह की सीधी चाल से वृषभ राशि को लाभ होगा। इस राशि के जातकों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी। साथ ही उम्मीद से अधिक धन लाभ होने की संभावना है। वृषभ राशि के जातकों का वाहन अथवा घर खरीदने का योग भी बन रहा है। यह समय व्यापार के लिहाज से भी अच्छा रहने वाला है। 

कर्क राशि
(Kark Rashifal) 

कर्क राशि पर भी बुध की सीधी चाल फलदायी साबित होने वाली है। इन जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिसकी वजह से हर काम आसानी से बनते जाएंगे। बुध के शुभ प्रभाव से इन जातकों की उन्नति होगी और बढ़ते खर्चों पर लगाम लगेगी। लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे है।

कुंभ राशि
(Kumbh Rashifal) 

बुध मार्गी का शुभ प्रभाव कुंभ राशि के लोगों पर भी होने वाला है। इन जातकों की कोई बड़ी इच्छा पूरी होने की संभावना है। आर्थिक स्तिथि में बड़ा सुधार होगा। व्यापार के लिहाज से यह समय अच्छा हो सकता है। अटका धन मिल सकता है। वाणी के प्रभाव से कई काम सफल होने की संभावना है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं व जानकारियों पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

5379487