Budh Ast August 2024: आज से ग्रहों के राजकुमार बुध हो गए अस्त, इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत

Budh Ast in Singh Rashi Horoscope August 2024
X
बुध वाणी, बुद्धि, संवाद कला, नौकरी और व्‍यापार के कारक ग्रह है।
बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। बुध वाणी, बुद्धि, संवाद कला, नौकरी और व्‍यापार के कारक ग्रह है। ऐसे में यदि बुध अस्त हो जाए तो सभी राशि के जातकों के जीवन पर इसका प

Budh Ast Lucky Rashifal 2024: बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। बुध वाणी, बुद्धि, संवाद कला, नौकरी और व्‍यापार के कारक ग्रह है। ऐसे में यदि बुध अस्त हो जाए तो सभी राशि के जातकों के जीवन पर इसका प्रभाव देखने को मिलता है। वैसे तो किसी भी ग्रह का अस्त होना शुभ नहीं माना जाता है। लेकिन बुध अस्‍त होने से लोगों को करियर और आर्थिक मोर्चे पर प्रभाव देखने को मिलेगा। आज 12 अगस्त से बुध सिंह राशि में अस्त हो गए है। ज्योतिष के अनुसार बुध का अस्त होना राशिचक्र की 3 राशियों के लिए शुभ माना गया है। इन जातकों को करियर में तरक्की और आर्थिक मजबूती प्राप्त होगी।

मिथुन राशिफल -बुध अस्त अगस्त 2024
(Mithun Rashifal Budh Ast August 2024)

बुध ग्रह मिथुन राशि के स्‍वामी है। बुध का अस्‍त होना मिथुन राशि के जातकों के लिए सकरात्मक फल देने वाला रहेगा। इन जातकों को करियर में तरक्की के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी ढूढ़ रहे जातकों की तलाश पूरी होने की संभावना है। प्रतिदिन सुबह स्नान कर 'ॐ बुधाय नमः' मंत्र का जाप करें।

सिंह राशिफल -बुध अस्त अगस्त 2024
(Singh Rashifal Budh Ast August 2024)

बुध ग्रह सिंह र‍ाशि में ही अस्‍त हो रहे है। ऐसे में वे सिंह राशि के जातकों को भरपूर लाभ प्रदान करेंगे। बुध अस्‍त होने से सिंह जातकों की आर्थिक उन्नति होगी। खर्च कम होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। साथ ही इस अवधि में यात्रा के भरपूर योग बन रहे है। 'ॐ भास्कराय नमः' मंत्र का जाप अवश्य करें।

तुला राशिफल -बुध अस्त अगस्त 2024
(Tula Rashifal Budh Ast August 2024)

तुला राशि के जातकों के लिए बुध का अस्‍त होना मंगलकारी साबित होगा। इन जातकों को करियर में बड़ी सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे है। साथ ही इन्हें नौकरी में प्रमोशन और वेतन बढ़ोतरी की संभावना प्रबल है। कारोबार में मुनाफा होगा। 'ॐ भार्गवाए नमः' मंत्र का जाप करने से लाभ मिलेगा।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story