Logo
election banner
Ghar Dosh Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की अशुभ स्तिथि को मजबूत करने के लिए कई उपाय बताये गए है। इनमें कुछ उपाय ऐसे भी है जिन्हें हर कोई आसानी से आजमा सकते है। इसी कड़ी में हम आपको बता रहे है उन उपायों के बारे में जिन्हें आप अपने किचन में रखी 'अजवाइन' से कर सकते है।

Ghar Dosh Ke Upay: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व होता है। राशि अनुसार ही लोग अपने भूत, वर्तमान और भविष्य का आकलन करते है। राशि पर अक्सर ग्रहों का प्रभाव देखने को मिलता है, जो शुभ और अशुभ दोनों तरह से हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र कहता है कि यदि ग्रह किसी व्यक्ति की कुंडली में शुभ स्तिथि में हो तो उसकी मानसिक, शारीरिक और आर्थिक स्थिति मजबूत बनती है। वहीं ग्रहों की अशुभ स्तिथि जीवन में संकट उत्पन्न करती है। 

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की अशुभ स्तिथि को मजबूत करने के लिए कई उपाय बताये गए है। इनमें कुछ उपाय ऐसे भी है जिन्हें हर कोई आसानी से आजमा सकते है। इसी कड़ी में हम आपको बता रहे है उन उपायों के बारे में जिन्हें आप अपने किचन में रखी 'अजवाइन' से कर सकते है। चलिए जानते है - 

ग्रह दोष से मुक्ति के उपाय
(Ghar Dosh Mukti ke Upay)  

- यदि आप शनि के दुष्प्रभाव से परेशान है तो पश्चिम दिशा में अजवाइन की पोटली रख देवें। इस उपाय से शनिदोष का प्रभाव कम होने लगता है। 

- घर की पूर्व दिशा में अजवाइन की पोटली रखने से जीवन के संकट दूर होते हैं। इस उपाय को करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। 

- कर्ज मुक्ति के लिए घर की उत्तर दिशा में अजवाइन की पोटली रखें। इससे कुबेर देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और धन-धान्य की प्राप्ति होती है। 

- घर के किचन में अजवाइन की पोटली रखने से घर में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। इससे सभी सदस्यों का स्वास्थय उत्तम बना रहता है। 

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य जानकारियों पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487