Vastu Shastra: जीवनभर गरीबी आसपास भी नहीं भटकने देती घर में रखी ये 5 चीजें, खिंचा चला आता है पैसा

Aarthik Tangi Door Karne ke Upay
X
घर में रखी चीजों की दिशा सही नहीं होने पर भी आर्थिक तंगी बनी रहती है।
हम सनातनी लोग वास्तु शास्त्र में भी यकीन रखते है। वास्तु शास्त्र कहता है कि घर में रखी चीजों की दिशा सही नहीं होने पर भी आर्थिक तंगी बनी रहती है। ऐसे में यदि हम वास्तु अन

Aarthik Tangi Door Karne ke Upay: महंगाई के दौर में अधिकांश दुनिया आर्थिक तंगी में अपना जीवन व्यतीत कर रही है। इस तरह की स्तिथि में ईश्वर के आशीर्वाद के बिना कुछ भी करना असंभव है। हम सनातनी लोग वास्तु शास्त्र में भी यकीन रखते है। वास्तु शास्त्र कहता है कि घर में रखी चीजों की दिशा सही नहीं होने पर भी आर्थिक तंगी बनी रहती है। ऐसे में यदि हम वास्तु अनुसार घर में 5 चीजें रख लें तो धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा जातकों पर बनी रहती है।

घर में रखी ये 5 चीजें दूर करती है गरीबी

नारियल: यदि आप लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे है, तो आपको घर में श्रीफल (नारियल) रखना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक घर में रखा नारियल परिवार की आर्थिक तंगी को दूर करता है। साथ ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी परिवार के सभी सदस्यों पर बना रहता है।

धातु का कछुआ: कहा जाता है कि यदि आप अपनी पैसे की तंगी को दूर करना चाहते है, तो घर में धातु का कछुआ रखें। कछुआ को भगवान विष्णु का अवतार माना गया है। ध्यान रखें वास्तु अनुसार कछुआ को घर की उत्तर दिशा में ही रखना शुभ फलकारी माना गया है।

पिरामिड: क्रिस्टल या फिर धातु का पिरामिड घर में रखना शुभ माना गया है। धर्म शास्त्रों में इसे आर्थिक तंगी से जोड़कर देखा गया है। कहते है जिस घर में पिरामिड होता है, वहां मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। इससे घर के सभी सदस्यों की आर्थिक परेशानियां दूर होती है।

कुबेर की मूर्ति: धर्म शास्त्रों में मां लक्ष्मी को धन की देवी और कुबेर देव को धन के देवता के रूप में माना गया है। कहते है इन दोनों की कृपा जिस परिवार पर रहती है, वहां कभी भी रूपये-पैसे की कमी नहीं रहती है। इसलिए घर में मां लक्ष्मी के साथ कुबरे देव की मूर्ति भी स्थापित करें।

चांदी का सिक्का: वास्तु शास्त्र में चांदी के सिक्के को लेकर बहुत महत्त्व बताया गया है। जिस घर में चांदी का सिक्का रखा होता है, वहां मां लक्ष्मी वास करती है। घर के मंदिर में चांदी का सिक्का रखें और उस पर लाल रंग का तिलक लगाएं। साथ ही ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम: का जाप करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story